फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Information of bomb in Jaipur airport causes panic

Jaipur: एयरपोर्ट में बम को लेकर हड़कंप, यात्री को सुरक्षा जांच में मजाक पड़ा भारी, FIR की तैयारी, जानें मामला

Thu, 22 Aug 2024 02:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 22 Aug 2024 02:31 PM IST
सार

जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह एक यात्री के "बैग में बम" होने की मजाकिया टिप्पणी ने सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मचा दिया। व्यक्ति ने सुरक्षा जांच समय यह बयान दिया जिससे अफरा-तफरी मच गई। जांच के बाद कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, लेकिन मजाक के चलते फ्लाइट में लगभग एक घंटे की देरी हो गई।

विज्ञापन
Jaipur News: Information of bomb in Jaipur airport causes panic
जयपुर हवाई अड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक यात्री ने सुरक्षा जांच के दौरान मजाक में कहा कि उसके बैग में बम है। ये घटना तब हुई जब इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से एक ट्रांजिट यात्री को भोपाल जाना था। सुबह करीब 9:30 बजे एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मियों ने यात्री से उसके बैग में रखे सामान के बारे में पूछा तो यात्री ने जवाब में कहा कि बैग में बम है।

विज्ञापन


इस बयान के बाद सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। तत्काल यात्री को हिरासत में लिया गया और उसके बैग की जांच के लिए बुलवाया गया। जांच के दौरान बैग से कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। सख्ती से पूछताछ करने पर यात्री ने बताया कि उसने बात मजाक में कही थी।
विज्ञापन


हालांकि, इस मजाक के चलते एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सुबह 9:45 बजे भोपाल जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट लगभग एक घंटे की देरी से उड़ान भर सकी। सुरक्षा बलों ने यात्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। मौके पर एयरपोर्ट थाना पुलिस भी पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता को दिखाती है और यह संदेश देती है कि हवाई अड्डों पर इस तरह की असंवेदनशील टिप्पणियां न केवल सुरक्षा कर्मियों के लिए चुनौती बनती हैं बल्कि अन्य यात्रियों के लिए भी परेशानी का सबब बन सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed