फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Huge fire in plastic scrap warehouse of Jaipur VKI Industrial Area

Jaipur News: जयपुर वीकेआई इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, जल गया प्लास्टिक कबाड़ गोदाम

Sun, 18 May 2025 04:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 18 May 2025 04:45 PM IST
सार

राजधानी जयपुर में आज विश्वकर्मा इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित एक प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग इतनी भीषण थी कि करीब पांच दमकल गाड़ियों को एक घंटा आग पर काबू पाने में लग गया।

विज्ञापन
Jaipur News: Huge fire in plastic scrap warehouse of Jaipur VKI Industrial Area
आग बुझाते दमकल कर्मी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Generated

विस्तार

जयपुर के विश्वकर्मा इंडस्ट्रीयल एरिया में आज सुबह एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लग गई। रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे यहां प्लास्टिक के कबाड़ से भरे गोदाम में आल लगने की सूचना मिली। इसके बाद आस-पास जबरदस्त अफरा तफरी फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही विश्वकर्मा फायर स्टेशन से 2, झोटवाड़ा से एक तथा बनीपार्क स्टेशन से दो दमकल रवाना हो गई। असिस्टेंट फायर आफिसर भंवर सिंह ने बतया कि कुल पांच दमकल गाड़ियों ने एक घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन


हालांकि अच्छी बात यह रही की कोई जनहानि नहीं हुई। आग इतनी भयानक थी कि पूरे इलाके में चारों तरफ धुआं फैल गया। फायर कर्मियों को भी इसके चलते आग के नजदीक जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि धुएं के चलते यहां दम घुटने लगा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एसआई भर्ती को लेकर बेनीवाल का बयान विवादों में, धनंजय सिंह ने कहा– 'इतिहास से अनभिज्ञ हैं माननीय'
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन के दौरान क्षेत्र में यातायात रोककर सुरक्षा घेरा बनाया गया ताकि दमकलों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। पड़ोसी इकाइयों के मालिकों को भी समय रहते आगाह कर दिया गया, जिससे वे अपनी फैक्ट्रियों की बिजली मुख्य स्विच से काटकर संभावित शॉर्ट-सर्किट का जोखिम घटा सकें। 

ये भी पढ़ें- गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

अधिकारियों ने अनुमान जताया कि गोदाम में लाखों रुपये का कबाड़ जलकर राख हो गया। हालांकि आग किस कारण से लगी इसका अभी पता नहीं चला है, लेकिन अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह घटना हो गई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed