फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Housing Board will soon bring a plan for 160 flats

Jaipur News: साकार होगा अपने घर का सपना, आवासन मंडल जल्द लाएगा 160 फ्लैट की योजना

Sat, 08 Feb 2025 09:45 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 08 Feb 2025 09:45 AM IST
सार

राजस्थान आवासन मंडल द्वारा लाई गई ये नई योजनाएं घर खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए बेहतरीन अवसर हैं। जयपुर के मानसरोवर में 160 फ्लैट्स, टोंक और उदयपुर में नई आवासीय योजनाएं जल्द शुरू होंगी। 
 

विज्ञापन
Jaipur News: Housing Board will soon bring a plan for 160 flats
राजस्थान आवासन मंडल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में आवास और फ्लैट की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। राजस्थान आवासन मंडल जल्द ही मानसरोवर क्षेत्र में 160 फ्लैट की योजना लॉन्च करने जा रहा है। यह फैसला परियोजना समिति की 172वीं बैठक में लिया गया, जिसके तहत कई नई आवासीय योजनाओं को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


मानसरोवर में 160 फ्लैट की योजना
नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि मानसरोवर सेक्टर-5 में विभिन्न आय वर्गों के लिए 160 फ्लैट बनाए जाएंगे। मंडल जल्द ही इनकी आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा, जिससे जयपुर में घर खरीदने वालों को सस्ती दरों पर आवास मिल सकेगा।
विज्ञापन


टोंक और उदयपुर में भी नए भूखंड
वैभव गालरिया ने बताया कि राजस्थान के अन्य जिलों में भी नई आवासीय योजनाएं शुरू की जाएंगी। टोंक के सेवारामपुरा में 5229 आवासीय भूखंड, टोंक के देवली में 1070 आवासीय भूखंड, उदयपुर के देवाली में 200 आवासीय और 7 मिश्रित भू उपयोग के भूखंड, इन योजनाओं का उद्देश्य राज्य में आवासीय सुविधाओं का विस्तार करना और लोगों को किफायती दामों पर घर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में लिए गए अन्य अहम फैसले
आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने बताया कि बैठक में कई अन्य योजनाओं को भी मंजूरी दी गई। सेवारामपुरा (टोंक) की 153.97 हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित आवासीय योजना को स्वीकृति मिली। टोंक और भीलवाड़ा के कुल 28.71 हेक्टेयर भूमि के नियोजन को मंजूरी दी गई। उदयपुर के गोवर्धन विलास (देवाली) में 4.35 हेक्टेयर भूमि पर आवासीय योजना को संशोधित किया गया। बैठक में मुख्य नगर नियोजक अनिल माथुर ने मानचित्रों के माध्यम से सभी योजनाओं की जानकारी अधिकारियों को दी।


जेडीए ने बढ़ाई आवेदन की तिथि
जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने आवेदकों के बढ़ते रुझान को देखते हुए अटल विहार और गोविंद विहार आवासीय योजना में आवेदन की तिथि को एक दिन और बढ़ा दिया है। अब इच्छुक लोग 8 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। अब तक इन दोनों योजनाओं के तहत 1.82 लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिससे इन योजनाओं की लोकप्रियता साफ जाहिर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed