फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Hanuman Beniwal said Chief Secretary is running a parallel government in Rajasthan

Jaipur News: हनुमान बेनीवाल ने सीएस पर साधा निशाना, बोले- मुख्य सचिव राजस्थान में समानांतर सरकार चला रहे

Thu, 30 May 2024 09:20 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 30 May 2024 09:20 AM IST
सार

आचार संहिता प्रभावी होने के बावजूद मुख्य सचिव के स्तर से ऐसे कई नीतिगत निर्णय लिए जा रहे हैं, जिनकी अनुमति निर्वाचन विभाग से नहीं ली जा रही है।

विज्ञापन
Jaipur News: Hanuman Beniwal said Chief Secretary is running a parallel government in Rajasthan
हनुमान बेनीवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत लगातार राजनेताओं के निशाने पर हैं। पिछले दिनों अशोक गहलोत ने पंत को सुपर सीएम बताया था। वहीं अब खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने भी पंत की कार्यशैली को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


हनुमान बेनीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, इसमें उन्होंने लिखा "मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री जनता के कार्यों के लिए अपने कक्ष में मुख्य सचिव को तलब कर सकते हैं, लेकिन राजस्थान में खुद कैबिनेट मंत्री मुख्य सचिव से मिलने के लिए उनके चैंबर के बाहर धक्के खा रहे हैं।"
विज्ञापन


आचार संहिता के बीच नीतिगत निर्णय ले रहे सीएस
बेनीवाल ने पोस्ट में लिखा कि राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव द्वारा प्रदेश में समानांतर सरकार चलाना लोकतांत्रिक व्यवस्था का बहुत बड़ा दुर्भाग्य है। आचार संहिता प्रभावी होने के बावजूद मुख्य सचिव के स्तर से ऐसे कई नीतिगत निर्णय लिए जा रहे हैं, जिनकी अनुमति निर्वाचन विभाग से नहीं ली जा रही है। बाड़मेर और जोधपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान से पहले मुख्य सचिव का दौरा आचार संहिता का उल्लंघन था, जो इस बात का प्रत्यक्ष उदाहरण था कि राजस्थान के मुख्य सचिव को भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन की कोई परवाह नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed