{"_id":"66627cfefd1585e0100bb017","slug":"jaipur-news-fire-broke-out-in-a-building-30-students-and-5-others-trapped-everyone-evacuated-safely-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, 30 स्टूडेंड समेत 5 अन्य फंसे, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, 30 स्टूडेंड समेत 5 अन्य फंसे, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला
Fri, 07 Jun 2024 08:52 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2024 08:52 AM IST
सार
कल दोपहर जयपुर के गोपालपुरा बाईपास पर एक तीन मंजिला बिल्डिंग की तल मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर चल रहे एक कोचिंग सेंटर पर पहुंच गई। हादसे में बिल्डिंग में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में गोपालपुरा बाईपास के पास स्थित एक तीन मंजिला बिल्डिंग में गुरुवार की दोपहर भीषण आग लग गई। पहली मंजिल पर स्थित शीतल फर्नीचर शोरूम में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग की लपटें तेजी से फैलकर तीसरी मंजिल तक पहुंच गईं, जहां एक कोचिंग सेंटर संचालित होता है। इस घटना में कोचिंग सेंटर में मौजूद 30 छात्रों और अन्य पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
आग की सूचना मिलते ही बजाज नगर थाना पुलिस ने तुरंत फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया। पुलिस प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट मान रही है। फर्नीचर शोरूम में लगी आग से वहां रखे फर्नीचर और गद्दे जलने लगे, जिससे आग तेजी से फैल गई। शोरूम में मौजूद पांच कर्मचारियों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
घटना के समय डीसीपी ईस्ट के गनमैन रामप्रकाश ने शीशे तोड़कर शोरूम में फंसे 25 छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालकर एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। बाद में दमकल, सिविल डिफेंस और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने रामप्रकाश की बहादुरी की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई। यह घटना जयपुर में एक बड़े हादसे से बचने की कहानी बन गई, जिसमें सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए।