फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: False ceiling of SMS hospital ward collapsed before handover

Jaipur News: हैंडओवर से पहले ही एसएमएस अस्पताल के वार्ड की फॉल सीलिंग गिरी, निर्माण में खर्च हुए 12 करोड़

Sat, 27 Jul 2024 02:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 27 Jul 2024 02:14 PM IST
सार

जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में बनाए गए न्यूरोलॉजी और जनरल मेडिसिन के दो नए आईसीयू वार्ड गंभीर तकनीकी खामियों के चलते विवादों में हैं। मुख्य समस्याओं में फॉल सीलिंग का गिरना और छतों से पानी टपकना शामिल हैं। इन खामियों के कारण संबंधित कमेटी ने वार्डों का हैंडओवर लेने से मना कर दिया है।

विज्ञापन
Jaipur News: False ceiling of SMS hospital ward collapsed before handover
अस्पताल में गिर फॉल सीलिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में बनाए गए दो नए आईसीयू वार्ड, न्यूरोलॉजी और जनरल मेडिसिन गंभीर तकनीकी खामियों के चलते विवादों में घिर गए हैं। हैंडओवर से पहले ही इन वार्डों में कई समस्याएं उभर आई हैं। इनमें प्रमुख समस्या फॉल सीलिंग का गिरना और छतों से पानी टपकना है।

विज्ञापन


एसएमएस अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए बनाए गए इन आईसीयू वार्डों के निर्माण की बात दिल्ली की वीबीएम इंडिया कंपनी से 12 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तय की गई थी। वार्डों का निर्माण न्यूरोलॉजी और जनरल मेडिसिन विभाग में भर्ती होने वाले मरीजों के इलाज के लिए किया गया था। तकनीकी खामियों के कारण इनका उपयोग करना अब असंभव हो गया है।
विज्ञापन


इन खामियों के कारण संबंधित कमेटी ने वार्डों का हैंडओवर लेने से मना कर दिया है। कमेटी के अनुसार, बेड के बीच अपर्याप्त स्पेस और अन्य तकनीकी खामियों ने वार्डों को असुरक्षित बना दिया है। इसके अलावा, कंपनी के प्रतिनिधि अस्पताल प्रशासन और कमेटी पर वार्डों का हैंडओवर लेने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉल सीलिंग के गिरने और छतों से पानी टपकने की घटनाओं ने अस्पताल प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है और इसे जल्द से जल्द सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।


एसएमएस अस्पताल के ये नए आईसीयू वार्ड तकनीकी खामियों के कारण फिलहाल उपयोग में नहीं आ पा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन और संबंधित कंपनी के बीच इस मुद्दे को लेकर खींचतान जारी है। उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed