फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Fake currency gang busted, counterfeit notes worth 6.51 lakh seized; mastermind arrested from UP

Rajasthan News: जयपुर में जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश, 6.51 लाख के नकली नोट जब्त; यूपी से सरगना गिरफ्तार

Fri, 19 Dec 2025 02:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 19 Dec 2025 02:44 PM IST
सार

Jaipur News: जयपुर क्राइम ब्रांच ने चित्रकूट क्षेत्र में जाली नोटों के अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा किया। तीन आरोपी गिरफ्तार हुए और 6.51 लाख रुपये के नकली नोट व उपकरण बरामद किए गए। सरगना यूपी से पकड़ा गया।
 

विज्ञापन
Jaipur News: Fake currency gang busted, counterfeit notes worth 6.51 lakh seized; mastermind arrested from UP
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर क्राइम ब्रांच आयुक्तालय की सी.एस.टी. टीम ने पुलिस थाना चित्रकूट (पश्चिम) क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए जाली नोटों के अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 6 लाख 51 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए गए। साथ ही जाली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन

 
उच्च अधिकारियों के निर्देशन में ऑपरेशन
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल के मार्गदर्शन और विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) राहुल प्रकाश के निर्देशन में की गई। पुलिस उपायुक्त अपराध अभिजीत सिंह के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (संगठित अपराध) लाल मीना के नेतृत्व में सी.एस.टी. टीम ने लगातार आसूचना संकलन के बाद यह सफलता हासिल की।
विज्ञापन

 
सहारनपुर से पकड़ा गया गिरोह का सरगना
पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले गिरोह के सरगना गौरव पुडीर को सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से जाली नोट छापने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले भी जाली नोटों से जुड़े प्रकरण दर्ज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चित्रकूट थाने में मामला दर्ज
इस संबंध में पुलिस थाना चित्रकूट जयपुर (पश्चिम) में प्रकरण संख्या 491/2025 के तहत बीएनएस-2023 की धारा 178, 179, 180, 318(4) और 61(2) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गिरोह की गतिविधियों और नेटवर्क की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: जर्मन दंपती सहित छह लोग हिरासत में, बॉर्डर एरिया में किराए के घर में चल रहा था अवैध चर्च-धर्मांतरण
 
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों में गोविन्द चौधरी पुत्र मोतीलाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी गांव दुबालिया, तहसील रामपुर, जिला झालावाड़ तथा देवेश फांडा पुत्र रमेश फांडा, उम्र 40 वर्ष, निवासी आदित्य अपार्टमेंट, सेक्टर-08 चित्रकूट, जयपुर शामिल हैं। इस कार्रवाई में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी भी की गई है।

 
टीम की अहम भूमिका
कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक रतन सिंह, हेड कांस्टेबल रामकिशन और कांस्टेबल संदीप, रामदयाल, ललित, शिवराज तथा चालक कांस्टेबल भंवर सिंह सहित सी.एस.टी. आयुक्तालय जयपुर की टीम और आरपीएल जयपुर के खेमसिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस थाना चित्रकूट के थानाधिकारी और उनकी टीम ने भी सहयोग किया।
 
पुलिस अब जाली नोट गिरोह के सप्लाई चेन, नेटवर्क और अन्य संलिप्त आरोपियों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस अंतर्राज्यीय गिरोह की पूरी कड़ी को उजागर किया जा सके।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed