फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Establishment of Delhi chapter of Rajasthan Foundation

Jaipur News: राजस्थान फाउंडेशन के दिल्ली चैप्टर की स्थापना, मेघवाल बोले- सांस्कृतिक विरासत संजोये रखें

Mon, 23 Jun 2025 09:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 23 Jun 2025 09:04 PM IST
सार

राजस्थान फाउंडेशन ने अपने दिल्ली चैप्टर की स्थापना की। सीए डॉ. रामावतार किला को चैप्टर का प्रथम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री के.के. विश्नोई और कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
Jaipur News: Establishment of Delhi chapter of Rajasthan Foundation
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का स्वागत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान फाउंडेशन ने अपने दिल्ली चैप्टर की स्थापना की है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्थान की संस्कृति को बचाने की आवश्यकता है। सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति राजस्थान के लोग संवेदनशील हैं। इनको एकजुट होकर कदम उठाने होंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को बचाने की और संजोने की आवश्यकता महसूस हो रही है। इसे आगे भी बढ़ाया जाना चाहिए। ये सब कार्य विचार और विरासत को लेकर होने वाली संगोष्ठियों के माध्यम से हो सकता है। इस तरह से भावी पीढ़ियों के लिए एक प्रेरक दिशा निर्देशन भी होता है। राजस्थान की गौरवशाली परंपरा, भाषा और विचार ही राजस्थान की असली पहचान है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जोधपुर में जीएसटी टैक्स चोरी की अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान फाउंडेशन और राजस्थानी मित्र मंडल ने 'विरासत और विचार' नाम से संगोष्ठी का आयोजन भी किया। राजस्थान फाउंडेशन के दिल्ली चैप्टर की स्थापना की गई। सीए डॉ. रामावतार किला को इसका प्रथम अध्यक्ष बनाया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में  के.के. विश्नोई, राज्य मंत्री, उद्योग और वाणिज्य विभाग, राजस्थान सरकार भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत, दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद एक सुंदर सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। साहित्यिक सत्र में विभिन्न क्षेत्रों के वक्ताओं ने विचार साझा किए। इसके बाद सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें समाज को उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed