फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Education Minister Madan Dilawar attacks Congress over Gandhi Vatika

Jaipur News: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का कांग्रेस पर हमला, गांधी वाटिका निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप

Sat, 28 Sep 2024 10:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 28 Sep 2024 10:05 PM IST
सार

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने वाटिका के निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग और गांधी के विचारों को सही ढंग से न दर्शाने पर सवाल उठाए। 

विज्ञापन
Jaipur News: Education Minister Madan Dilawar attacks Congress over Gandhi Vatika
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जयपुर में गांधी वाटिका का निरीक्षण करते हुए कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी जैसे सच्चे और ईमानदार व्यक्ति के नाम का भी गलत उपयोग किया है और भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी वाटिका के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जबकि कोटा स्टोन की जन्मस्थली रामगंज मंडी, जहां से वे विधायक हैं, वहीं से उत्तम पत्थर उपलब्ध था।

विज्ञापन


मदन दिलावर ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने गांधी के नाम पर भ्रष्टाचार का खेल खेला है। वाटिका में भगवान राम और महाराणा प्रताप का कोई उल्लेख न होने पर भी उन्होंने सवाल उठाया और कहा कि यह वाटिका गांधी के नाम का सही प्रतिनिधित्व नहीं करती है।
विज्ञापन


कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए दिलावर ने कहा कि कांग्रेस के नेता गांधी के विचारों को नहीं मानते और उन्होंने गांधी के नाम का उपयोग करके देश को भ्रमित किया है। दिलावर बोले गांधी परिवार महात्मा गांधी की संतान नहीं है। बस नाम उपयोग कर देश को भ्रम में रखा है। उन्होंने आपातकाल के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए कृत्यों की भी आलोचना की और कहा कि राहुल गांधी का भारत से कोई लगाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो अक्तूबर को मुख्यमंत्री गांधी वाटिका का उद्घाटन करेंगे। वाटिका में किए गए बदलावों के बारे में उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट की राय के अनुसार इसमें सुधार किए जाएंगे, ताकि गांधी के दर्शन का सही चित्रण हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed