फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Domestic Helpers Rob 1.5 Crore in Vidhyadhar Nagar, Hold Businessman’s Wife Hostage

Jaipur News: घरेलू नौकरों ने विद्याधर नगर में की वारदात, व्यापारी की पत्नी को बंधक बनाकर लूटे 1.5 करोड़

Tue, 04 Mar 2025 09:44 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 04 Mar 2025 09:44 AM IST
सार

घरेलू नौकरों ने राजधानी के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में एक सेनेटरी व्यापारी के घर में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने व्यापारी की पत्नी को चाकू की नोंक पर बंधक बनाकर करीब 1.5 करोड़ रुपये लूट लिए।

विज्ञापन
Jaipur News: Domestic Helpers Rob 1.5 Crore in Vidhyadhar Nagar, Hold Businessman’s Wife Hostage
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने एक सेनेटरी व्यापारी के घर पर धावा बोलते हुए उनकी पत्नी को बंधक बनाकर चाकू की नोंक पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लूट को अंजाम दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार ने डेढ़ महीने पहले इंद्रजीत नाम के व्यक्ति को नौकर रखा था। वारदात से ठीक एक दिन पहले इंद्रजीत ने अशोक नाम के एक अन्य व्यक्ति को भी घर पर नौकरी पर रखवाया। इसके बाद इंद्रजीत, अशोक और उनके एक अन्य साथी ने मिलकर लूट की पूरी योजना बनाई।
विज्ञापन


बदमाशों ने मात्र 15 मिनट के अंदर वारदात को अंजाम दिया और एक ऑटो में बैठकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने घर में रखे नौकरों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाया था, जिससे अपराधियों को यह वारदात करने में आसानी हुई। पुलिस को बदमाशों के ऑटो में भागने का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसके आधार पर उनकी तलाश तेज कर दी गई है। 20 से अधिक पुलिस टीमें आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर में रखे जाने वाले नौकरों का अनिवार्य रूप से वेरिफिकेशन करवाएं ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed