फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Cyber fraud accused absconded from Jaipur Police custody

Jaipur News: हथकड़ी खोलकर पुलिस कस्टडी से साइबर ठगी का आरोपी फरार, रातभर तलाश में जुटी टीमें नहीं आया हाथ

Tue, 25 Jun 2024 08:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 25 Jun 2024 08:36 PM IST
सार

साइबर थाने में रिनोवेशन का काम चल रहा था और हवालात भी नहीं था, इसलिए आरोपी को कमिश्नरेट के कमरे में बंद किया गया था, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।

विज्ञापन
Jaipur News: Cyber fraud accused absconded from Jaipur Police custody
ठगी का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस की नाक के नीचे से साइबर ठगी का आरोपी दीपक सिंह फरार हो गया। आरोपी को एक दिन पहले ही साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बीती रात वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस रात भर आरोपी को ढूंढने का प्रयास करती रही। अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना के वक्त आरोपी के हाथों में हथकड़ी लगी हुई थी। घटना बीती रात 8.40 बजे की है, जब पुलिस कमिश्नरेट के कमरा नंबर 27 में 2 दिन की रिमांड पर चल रहे आरोपी दीपक सिंह से पूछताछ चल रही थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे एक कोने में बैठा दिया था। इसी दौरान जांच अधिकारी कुछ दस्तावेजों की छानबीन कर रहे थे कि अचानक देखा आरोपी गायब हो गया। पता चला कि दीपक सिंह ने हथकड़ी को अनलॉक कर खिड़की से छलांग लगाई और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दीपक सिंह सवाई माधोपुर जिले के खंडार के पास काछड़ा का रहने वाला है और साइबर फ्रॉड के लिए फेक अकाउंट बनवाता था। इससे पहले इसी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन दीपक सिंह फरार था। साइबर थाने में रिनोवेशन का काम चल रहा था और हवालात भी नहीं था, इसलिए आरोपी को कमिश्नरेट के कमरे में बंद किया गया था। लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि जहां से आरोपी फरार हुआ है, वहां जयपुर पुलिस कमिश्नर सहित तमाम आला अधिकारी बैठते हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालों के बीच पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और उसे जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed