फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Cyber Cell Busts Inter‑State Scam Gang in Jaipur; 4 Arrested, Mobile Phones & Creta Car Seized

Jaipur News: साइबर सेल ने जयपुर में गिरोह को दबोचा ; ऑनलाइन ठगी कर क्रिप्टो में बदलते थे पैसे

Fri, 26 Sep 2025 06:58 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 26 Sep 2025 06:58 AM IST
सार

Jaipur News:जयपुर में पुलिस मुख्यालय साइबर सेल ने अंतर-राज्यीय ऑनलाइन ठगी गिरोह का भंडाफोड़ कर 4 आरोपियों को एक होटल से गिरफ्तार किया। आरोपियों से मोबाइल, एटीएम, पासबुक, सिम, अफीम और क्रेटा कार जब्त की गई। गिरोह क्रिप्टो में ठगी की रकम बदलता था।

विज्ञापन
Jaipur News: Cyber Cell Busts Inter‑State Scam Gang in Jaipur; 4 Arrested, Mobile Phones & Creta Car Seized
सायबर ठग - फोटो : सायबर सेल, राजस्थान पुलिस

विस्तार

पुलिस मुख्यालय की साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो पूरे देश में लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहा था। इस गिरोह के चार सदस्यों को जयपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 6 मोबाइल, 5 बैंक पासबुक, 6 चेकबुक, 12 एटीएम, 19 सिम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक क्रेटा कार सहित मादक पदार्थ भी जब्त किया है।
विज्ञापन

होटल में बैठकर चला रहे थे ठगी का धंधा 
यह कार्रवाई साइबर क्राइम के उप महानिरीक्षक पुलिस विकास शर्मा एवं एसपी शांतनु कुमार सिंह के निर्देश पर की गई। पीएचक्यू साइबर सेल के कांस्टेबल सच्चिदानंद शर्मा को सूचना मिली थी कि जयपुर के गोविंदपुरा में स्थित "होटल लेजेंड" के एक कमरे में कुछ लोग संगठित होकर साइबर ठगी का रैकेट चला रहे हैं। ये लोग व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए आम लोगों से संपर्क करते और उन्हें धोखे में रखकर उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल पर छापा मारा।
विज्ञापन

 साइबर सेल टीम ने जब कमरा नंबर 207 खुलवाया, तो वहाँ चार लोग मिले। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे मिलकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। इन आरोपियों की पहचान विष्णु दत्त पुत्र रामस्वरूप खींचड़ व देवीलाल गोदारा पुत्र शंकर लाल (36) निवासी बीकानेर, विवेक कुमार जायसवाल पुत्र शंकर प्रसाद (33) निवासी छत्तीसगढ़ और राहुल चौधरी पुत्र झाबरमल (23) निवासी श्रीमाधोपुर सीकर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिप्टोकरेंसी में बदल देते थे ठगी का पैसा 
जांच में सामने आया कि ये अपराधी लोगों से ठगे गए पैसे को सीधे बैंक खाते में नहीं रखते थे, बल्कि उसे USDT (क्रिप्टोकरेंसी) में बदल देते थे। इससे पुलिस के लिए पैसों का पता लगाना मुश्किल हो जाता था। ये कमीशन पर बैंक खाते और फर्जी सिम कार्ड खरीद उन खातों में ठगी की रकम प्राप्त किया करते थे, ताकि उनका पता न चल सके। टीम ने आरोपियों के पास से 6 मोबाइल, 5 बैंक पासबुक, 6 चेकबुक, 12 एटीएम, 19 सिम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एक क्रेटा कार जब्त की है।

यह भी पढें- जैसलमेर से ISI का जासूस गिरफ्तार: PAK भेजता था सेना की जानकारियां, ऑपरेशन सिंदूर के समय था आकाओं के संपर्क में

होटल मालिक भी जांच के दायरे में 
साइबर सैल टीम ने पाया कि होटल मालिक नरेंद्र बिजारणिया (47) निवासी सीकर ने इन अपराधियों को बिना किसी पहचान पत्र या रजिस्टर में एंट्री के रहने दिया था। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।  आरोपियों में से एक विष्णु दत्त के पास से 118 ग्राम अफीम भी बरामद हुई। होटल मालिक व अफीम जब्ती के बारे में करधनी पुलिस को सूचना देकर अलग से मुकदमा दर्ज कराया गया।
इस पूरे ऑपरेशन को सफल बनाने वाली टीम में एसएचओ सुगन सिंह डीएसपी, पुलिस निरीक्षक राधेश्याम, सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, बनवारी लाल, सुभाष चाहर, जयसिंह, अमित कुमार, मोतीराम, दीपक, चालक सुबेसिंह शामिल थे, विशेष भूमिका कांस्टेबल सच्चिदानन्द शर्मा की रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed