फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Criminals set businessman's Thar on fire by pouring petrol, entire incident captured on CCTV

Jaipur News: बदमाशों पेट्रोल डालकर आग के हवाले की बिजनेसमैन की थार, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

Sun, 23 Mar 2025 06:20 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 23 Mar 2025 06:20 PM IST
सार

सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक बिजनेसमैन की थार गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। बाइक पर आए बदमाशों ने पहले गाड़ी पर पेट्रोल डाला और फिर माचिस की तीली जलाकर गाड़ी में आग लगा दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन
Jaipur News: Criminals set businessman's Thar on fire by pouring petrol, entire incident captured on CCTV
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने एक बिजनेसमैन के घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। बदमाश बाइक पर आए थे और उन्होंने पहले गाड़ी पर पेट्रोल डाला, फिर माचिस की तीली जलाकर फेंक दी। पूरा घटनाक्रम घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पीड़ित बिजनेसमैन ने फुटेज के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


सांगानेर के सचिवालय नगर निवासी 50 वर्षीय प्रदीप, जो कटर मशीन के व्यवसाय से जुड़े हैं, हर रोज की तरह 20 मार्च की रात करीब 10 बजे घर लौटे थे। उन्होंने अपनी थार गाड़ी घर के बाहर सड़क किनारे खड़ी कर दी। रात के तीन बजे के करीब पड़ोसियों ने देखा कि गाड़ी से भीषण आग की लपटें उठ रही हैं।
विज्ञापन


जैसे ही प्रदीप को इस घटना की जानकारी मिली, वे भागते हुए बाहर आए और पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। पुलिस को फौरन इस संबंध में सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक थार पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के पीछे का कारण जानने के लिए घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। फुटेज में दो बदमाश बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। ये दोनों 20 मार्च की रात 2:50 बजे बाइक से आए थे। फुटेज में नजर आ रहा है कि बाइक पर पीछे बैठा बदमाश नीचे उतरा और थार के ऊपर पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद वह तुरंत बाइक पर बैठ गया फिर बाइक चला रहे युवक ने माचिस की तीली जलाई और थार पर फेंक दी। पेट्रोल के कारण थार तुरंत आग की लपटों में घिर गई। इसके बाद दोनों बदमाश महज 20 सेकंड के भीतर बाइक से फरार हो गए।


सांगानेर सदर थाना प्रभारी अनिल जैमन ने बताया कि पीड़ित बिजनेसमैन प्रदीप की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में दो युवक बाइक पर सवार होकर थार जलाते हुए स्पष्ट नजर आ रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस इस मामले में पुरानी रंजिश, रंगदारी या अन्य किसी एंगल से जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed