फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Craze of Modi supporters, wedding cards printed with photos crossed 400 this time

Jaipur News: मोदी समर्थकों की दीवानगी, शादी के कार्ड पर फोटो के साथ छपवाया अबकी बार 400 पार

Fri, 12 Apr 2024 12:13 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 12:13 PM IST
सार

लोकसभा चुनावों के प्रचार-प्रसार में नेता तो नेता उनके समर्थक भी पीछे नहीं हैं। पहले चरण के मतदान से पहले राजस्थान में चुनावी प्रचार चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं यहां कई दौरे कर चुके हैं। आम जनता के मन में मोदी के प्रति दीवानगी के चलते एक परिवार ने लोकसभा चुनाव से पहले घर में हो रही शादी के कार्ड पर कुछ ऐसा लिखा, जो चर्चा का विषय बन गया।

विज्ञापन
Jaipur News: Craze of Modi supporters, wedding cards printed with photos crossed 400 this time
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावों में बढ़ते प्रचार-प्रसार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति दीवानगी का आलम यह है कि एक परिवार ने 23 अप्रैल को परिवार में होने वाली शादी के कार्ड पर पीएम मोदी की फोटो के साथ 'अबकी बार 400 पार' का नारा लिखवाया है।

विज्ञापन


जयपुर के माधोपुरा गांव में 23 अप्रैल को हंसमुख संग बीना की शादी होनी है, लेकिन उससे पहले उनकी शादी का कार्ड चर्चाओं में है। कुडाया परिवार के इस स्नेह भरे निमंत्रण में 'फिर एक बार मोदी सरकार' का स्लोगन लिखा है। इतना ही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ 'अबकी बार 400 पार' का नारा भी लिखवाया गया है साथ ही कार्ड में भव्य अयोध्या रामलला मंदिर भी छपा है। परिवार द्वारा प्रचार के इस अनूठे तरीके की हर तरफ चर्चा है।
विज्ञापन


दूल्हे के भाई विनोद कुडाया ने बताया कि उनका परिवार पीएम मोदी से इतना प्रभावित है कि परिवार ने काफी समय पहले एक निर्णय लिया था कि जब भी प्रदेश में लोकसभा चुनाव होंगे तब एक सदस्य की शादी जरूर करेंगे। इसी के चलते परिवार में एक शादी तय की गई और कार्ड पर भव्य राम मंदिर के साथ अबकी बार 400 पार का नारा छपवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होना है और उसी दिन वर-वधू का लग्न और प्रतिभोज कार्यक्रम है। इसके चार दिन बाद बीना के साथ हंसमुख सात फेरे लेंगे। इससे पहले बांटे रहे शादी के कार्ड के साथ रिश्तेदारों से भाजपा को वोट देने की अपील भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed