{"_id":"661e8c1ad4ad9d82c50c7789","slug":"jaipur-news-considered-list-of-assistant-city-planner-competitive-exam-released-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: सहायक नगर नियोजक प्रतियोगिता परीक्षा की विचारित सूची जारी, 24 अभ्यर्थी पात्रता जांच में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: सहायक नगर नियोजक प्रतियोगिता परीक्षा की विचारित सूची जारी, 24 अभ्यर्थी पात्रता जांच में शामिल
Tue, 16 Apr 2024 08:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 16 Apr 2024 08:03 PM IST
सार
परीक्षा में अस्थाई रूप से सम्मिलित अभ्यर्थियों के अधिक संख्या में अपात्र पाए जाने के कारण 24 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से विचारित सूची में सम्मिलित किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान लोकसेवा आयोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक नगर नियोजक (नगर नियोजन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के तहत पात्रता जांच हेतु अभ्यर्थियों की अतिरिक्त विचारित सूची जारी की गई है। इसमें 24 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच हेतु अस्थाई रूप से विचारित सूची में शामिल किया गया है। आयोग ने इस परीक्षा का आयोजन 16 जून 2023 को किया था। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि उक्त परीक्षा के तहत पात्रता जांच हेतु 7 दिसंबर 2023 और 22 फरवरी 2024 को विचारित सूची जारी की गई थी। इनमें अस्थाई रूप से सम्मिलित अभ्यर्थियों के अधिक संख्या में अपात्र पाए जाने के कारण 24 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से विचारित सूची में सम्मिलित किया गया है। विचारित सूची चयन या वरीयता सूची नहीं है। इसका उद्देश्य मात्र दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों/नियमों के अनुसार की जाएगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी। पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से ही नियमानुसार मुख्य चयन सूची व आरक्षित सूची जारी की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन का कार्य काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। इसके विस्तृत कार्यक्रम के संबंध में आयोग की वेबसाइट एवं अन्य माध्यमों से यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन