फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Congress created ruckus in the assembly over the issue of tribals

Jaipur News: आदिवासियों के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा; कांग्रेस ने मदन दिलावर का जवाब सुनने से किया इंकार

Thu, 11 Jul 2024 01:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 11 Jul 2024 01:32 PM IST
सार

'जिन्हें अपने हिंदू होने पर शक है वो अपना DNA टेस्ट करवा लें।' मंत्री मदन दिलावर के इस बयान को कांग्रेस विधायकों ने मुद्दा बना लिया है। अब वे मदन दिलावर से माफी मांगने कह रहे हैं।

विज्ञापन
Jaipur News: Congress created ruckus in the assembly over the issue of tribals
मंत्री मदन दिलावर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा में गुरुवार को आदिवासियों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने हंगामा कर दिया। मामला शून्य कॉल के दौरान का है, जब कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर जवाब देने के लिए खड़े हुए। तभी उनके उठते ही हंगामा शुरू हो गया। वहीं तमाम हंगामे के बाद मदन दिलावार ने साफ कर दिया कि इस मुद्दे पर माफी नहीं मांगूंगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा विधायक संदीप शर्मा ने कोटा के विद्यालय भवन में कक्ष के निर्माण को लेकर सदन में सवाल लगाया था, जिसका जवाब देने के लिए मदन दिलावर खड़े हुए। तभी कांग्रेस विधायकों ने आपत्ति करते हुए कहा जब तक वह आदिवासियों के अपमान के मुद्दे पर सदन में सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मानते तब तक उनका जवाब नहीं सुना जाएगा। हालांकि मंत्री दिलावर जवाब देने के लिए खड़े रहे। इस पर कांग्रेस विधायक विरोध करते रहे। माफी की मांग करते हुए जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए वेल की तरफ आने लगे। वहीं, दिलावर अपना जवाब पढ़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
गौरतलब है कि पिछले दिनों मदन दिलावर ने आदिवासियों के हिंदू होने को लेकर एक बयान दिया था। अपने बयान में उन्होंने कहा था कि 'जिन्हें अपने हिंदू होने पर शक है वो अपना DNA टेस्ट करवा लें।' इसके बाद बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत ने मदन दिलावर के बयान का विरोध करते हुए जयपुर में शहीद स्मारक पर धरना दिया था। कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाते हुए विधानसभा में मदन दिलावर से की माफी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed