फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Congress candidate in controversies, has old association with right wing YouTube channel

Jaipur News: विवादों के घेरे में कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा, राइट विंग यू ट्यूब चैनल से है पुराना नाता

Sat, 23 Mar 2024 06:53 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 23 Mar 2024 06:53 PM IST
सार

जयपुर शहर से कांग्रेस से सुनील शर्मा का नाम घोषित होते ही इस पर विवाद शुरू हो गया है। शर्मा के लिंक यू ट्यूब चैनल द जयपुर डायलॉग्स से जुड़े बताए जा रहे हैं। इस चैनल का प्रमुख चेहरा रिटायर्ड आईएएस  संजय दीक्षित राहुल गांधी और कांग्रेस के कट्टर आलोचक हैं।

विज्ञापन
Jaipur News: Congress candidate in controversies, has old association with right wing YouTube channel
कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में कांग्रेस की दूसरी सूची विवादों में घिरती नजर आ रही है। जयपुर शहर से कांग्रेस ने जिन सुनील शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया उनके लिंक यू ट्यूब चैनल जयपुर डायलॉग्स के साथ सामने आ रहे हैं। यह एक राइट विंग चैनल माना जाता है। कहा जा रहा है कि सुनील शर्मा का नाम पहले जयपुर डायलॉग्स के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल था।

विज्ञापन


जयपुर शहर लोकसभा सीट के टिकट को लेकर कांग्रेस की भारी किरकिरी हो रही है। इतने लंबे मंथन के बाद कांग्रेस ने जिन सुनील शर्मा को यहां से टिकट दिया है, उनके संबंध एक राइट विंग यू ट्यूब चैनल के साथ सामने आ गए हैं। अब कांग्रेस के ही लोग उनके पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर सवाल पूछ रहे हैं कि इतने मंथन के बाद भी क्या कांग्रेस को यही नाम मिला?
विज्ञापन


सुनील शर्मा जयपुर डायलॉग्स चैनल से लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। उनके इस फोरम के डायरेक्टर होने के प्रमाण भी हैं और वे यू ट्यूब चैनल पर कई वीडियो और चर्चाओं में शामिल होते रहे हैं। इस चैनल पर सुनील शर्मा के कई वीडियो हैं, जिनमें वे स्वतंत्रता आंदोलन, हिंदुत्व और गांधी से लेकर सभ्यताओं आदि पर चर्चा करते रहे हैं। आपको बता दें कि 'जयपुर डायलॉग्स' का प्रमुख चेहरा रिटायर्ड आईएएस संजय दीक्षित कांग्रेस और राहुल गांधी के कट्टर आलोचक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वरिष्ठ पत्रकार त्रिभुवन लिखते हैं कि एक कांग्रेसी नेता ने उनसे कहा कि ये लोग सुनील शर्मा को क्यों निशाने पर ले रहे हैं? उन्होंने कहा कि प्रह्लाद गुंजल ने कितनी गालियां सोनिया, राहुल और कांग्रेस को दीं। राहुल कस्वां ने भी कितनी ही गालियां दीं। भाजपा से आ रहे किस नेता ने क्या नहीं कहा?  लेकिन कांग्रेस में आने के बाद भी इन लोगों ने मोदी, आरएसएस और भाजपा की आलोचना नहीं की। ये कैसी पार्टी है? आप ही बताइए। हम तो बोल भी नहीं सकते। किसे कहें और कौन सुने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed