{"_id":"661176c859b54ea57306e1f3","slug":"jaipur-news-complaint-filed-against-ravindra-singh-bhati-for-violation-of-code-of-conduct-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: निर्दलीय प्रत्याशी ने पोस्टर में खुद को बताया मोदी का परिवार, आचार संहिता उल्लंघन में शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: निर्दलीय प्रत्याशी ने पोस्टर में खुद को बताया मोदी का परिवार, आचार संहिता उल्लंघन में शिकायत दर्ज
Sat, 06 Apr 2024 09:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 06 Apr 2024 09:52 PM IST
सार
दिलीप पालीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी ने आपत्तिजनक पोस्टर में खुद को भाजपा प्रत्याशी के रूप में पेश किया है।
विज्ञापन
रविन्द्र सिंह भाटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति सदस्य एडवोकेट योगेन्द्र सिंह तंवर ने मुख्य चुनाव आयुक्त जयपुर को आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दी है। उन्होंने बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी के खिलाफ शिकायत दी है। आरोप है कि रविंद्र भाटी खुद को भाजपा प्रत्याशी दिखाने वाला आपत्तिजनक पोस्टर बनाकर प्रचार कर रहे हैं। मतदाताओं को गुमराह कर रहे है।
विज्ञापन
एडवोकेट योगेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि बाड़मेर के भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी बाड़मेर के पास भी शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में दिलीप पालीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी ने आपत्तिजनक पोस्टर में खुद को भाजपा प्रत्याशी के रूप में पेश किया है। इस पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फोटो का उपयोग कर भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के स्थान पर स्वयं रविन्द्र सिंह भाटी को वोट देने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
रविन्द्र सिंह भाटी ने इस आपत्तिजनक पोस्टर में "मैं हूं मोदी का परिवार" अंकित किया है, जबकि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय ही रविन्द्र सिंह भाटी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया था।
विज्ञापन