फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: CM held a meeting of BJP Legislature Party in the Assembly

Jaipur News: सीएम ने ली बीजेपी विधायक दल की बैठक, विधायकों को सदन में पूरे समय बैठने की दी नसीहत

Tue, 04 Mar 2025 05:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 04 Mar 2025 05:16 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीजेपी विधायक दल की बैठक ली। इस दौरान सीएम ने अपने विधायकों को सदन में पूरे समय मौजूद रहने और फ्लोर मैनेजमेंट को लेकर नसीहत दी।

विज्ञापन
Jaipur News: CM held a meeting of BJP Legislature Party in the Assembly
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा में मंगलवार को सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा की हां पक्ष की लॉब में यह बैठक ली। बैठक में भजनलाल शर्मा ने कुछ मंत्रियों का नाम लेते हुए सभी विधायकों को नसीहत दे डाली और कहा, 'किसी भी विधायक के पास कोई भी फरियादी आए, उसकी सुनें और समस्या का निदान करें। एक ही फरियादी बार-बार आए, तो भी उसकी सुनें। जनता के साथ अपने कर्तव्य को समझते हुए व्यवहार करें। सरकार जनता के हितों के लिए अनेक काम कर रही है। उन जनहित के कार्य को जनता के बीच पहुंचाने का काम आप सभी करें।

विज्ञापन


बैठक के दौरान सीएम ने विधायकों को पूरे समय सदन में मौजूद रहने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि सदन में पूरे समय बैठें और अपने व्यवहार का ध्यान रखें। सदन की सभी चर्चाओं में सक्रिय भागीदारी निभाएं। सदन में फ्लोर मैनेजमेंट का ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में सदन में कई बिल पेश होने वाले हैं। सभी विधायक छुट्टी के दिनों में अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा करें और बजट की योजनाओं का जनता के बीच प्रचार-प्रसार करें। मंत्रियों को भी योजनाओं की क्रियान्विति को लेकर नियमित बैठकें करने चाहिए, ताकि सरकार की नीतियां जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed