फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: CM Bhajanlal Sharma says BJP government signed MoUs worth 15 lakh crores for Rising Rajasthan

Jaipur News: सीएम भजनलाल शर्मा बोले- भाजपा सरकार ने राइजिंग राजस्थान के लिए 15 लाख करोड़ के एमओयू किए

Sun, 20 Oct 2024 08:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 20 Oct 2024 08:16 PM IST
सार

Jaipur News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि एमओयू साइन करने का कदम प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उठाया गया है। इन एमओयू में जर्मनी, जापान, ब्रिटेन और सिंगापुर जैसे देशों की कंपनियों ने रुचि दिखाई है।

विज्ञापन
Jaipur News: CM Bhajanlal Sharma says BJP government signed MoUs worth 15 lakh crores for Rising Rajasthan
जयपुर में पार्टी कार्यक्रम के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रविवार को राइजिंग राजस्थान 2024 के उद्देश्य से जर्मनी और यूके की यात्रा के बाद जयपुर लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के विकास और विदेशी निवेश के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

विज्ञापन

 
15 लाख करोड़ के एमओयू का आंकड़ा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अब तक राइजिंग राजस्थान के लिए 15 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए हैं। यह कदम प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उठाया गया है। उन्होंने बताया कि इन एमओयू में जर्मनी, जापान, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर जैसे देशों की कंपनियों ने रुचि दिखाई है।
विज्ञापन

 
भजनलाल शर्मा ने बताया कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट 2024 के लिए जर्मनी और सिंगापुर को पार्टनर कंट्री बनाने का निमंत्रण दिया गया है। उनका कहना है कि ये देश राजस्थान में निवेश करने में रुचि रखते हैं, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कांग्रेस पर किया कटाक्ष
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल के दौरान सिर्फ कुर्सी बचाने में लगी रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने शेखावाटी क्षेत्र के लोगों को पानी से वंचित रखने के लिए हरियाणा चुनाव में यमुना जल समझौते को रद्द करने तक की घोषणा की थी। यह दिखाता है कि उनकी जनता के प्रति कोई सच्ची मंशा नहीं है।
 
बिजली और बिजली उत्पादन में निवेश
भजनलाल शर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार ने राजस्थान में बिजली उत्पादन को बढ़ाने के लिए दो लाख 24 हजार करोड़ रुपये के निवेश पर एमओयू किए हैं। उन्होंने कहा कि 2027 तक भाजपा सरकार किसानों को दिन में बिजली, उद्योगों को 24 घंटे बिजली और राजस्थान को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
 
उपचुनावों में जीत का आह्वान
मुख्यमंत्री ने उपचुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने खींवसर, झुंझुनूं, दौसा, देवली, रामगढ़ और सलूंबर से जन समर्थन वाले प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि हमें इन सभी प्रत्याशियों को विजय दिलानी है।
 
युवाओं के लिए रोजगार के अवसर
भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य युवाओं को रोजगार मिलना, उत्कृष्ट राजस्थान बनाना और प्रदेश को विकास के नए आयाम स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ नागरिकों को अपना परिवार मानकर योजनाएं लागू कर रहे हैं। उसी तर्ज पर भाजपा सरकार प्रदेश की आठ करोड़ जनता के लिए कार्य कर रही है।

 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिन-रात विकसित राजस्थान के सपने को साकार करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय निवेशकों ने भरोसा नहीं किया, लेकिन अब भाजपा सरकार पर निवेशक भरोसा जता रहे हैं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, विभिन्न मंत्रीगण, सांसद और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और राज्य के विकास में उनकी भूमिका की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed