फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: CM Bhajan Lal verbally attacks Congress-National Conference alliance

Jaipur News: सीएम ने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन पर साधा निशाना, जम्मू-कश्मीर की शांति पर जताई चिंता

Sat, 24 Aug 2024 10:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 24 Aug 2024 10:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पर जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने और दलितों के आरक्षण को खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा धारा 370 और 35 (ए) हटाकर लाई गई शांति को कांग्रेस अपने गठबंधन से खतरे में डाल रही है, जिससे राजस्थान के लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन
Jaipur News: CM Bhajan Lal verbally attacks Congress-National Conference alliance
पत्रकारों से वार्ता करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर जम्मू-कश्मीर में अशांति और अराजकता फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस दलितों के आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही है। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जिस जम्मू-कश्मीर की शांति के लिए राजस्थान के युवाओं ने अपने प्राणों की आहुति दी, आज उसी राज्य के लिए कांग्रेस पार्टी की राजनीति लोगों के मन में गहरी नाराजगी पैदा कर रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35 (ए) को हटाकर वहां अमन, समृद्धि और सुरक्षा की एक नई इबारत लिखी है। कांग्रेस पार्टी अब पाक प्रायोजित और परिवारवादी पार्टियों के साथ गठजोड़ कर देश के मणि मुकुट को फिर से अशांत करने की कोशिश कर रही है।"
विज्ञापन


शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह नेशनल कॉन्फ्रेंस जैसी पार्टियों के साथ गठबंधन कर वहां के युवाओं को गुमराह कर रही है, जिन्हें पहले ही परिवारवादी पार्टियों ने हाथ में एके-47 थमा दी थी। उन्होंने कहा, "कांग्रेस का इस तरह का समर्थन उसके देश विरोधी मंसूबों को बेनकाब करता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राजस्थान के लोगों के मन में इस गठबंधन के खिलाफ गहरी नाराजगी है, और यह भावना उन बलिदानों को ध्यान में रखते हुए है जो राजस्थान के युवाओं ने जम्मू-कश्मीर में शांति बहाल करने के लिए दिए थे। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह एक तरफ तो दलितों के अधिकारों की बात करती है, वहीं दूसरी ओर अपने राजनीतिक लाभ के लिए उनके आरक्षण को खत्म करने की साजिश रच रही है।

इस अवसर पर मंच पर जयपुर शहर की सांसद मंजू शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ और भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज भी उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री के वक्तव्यों का समर्थन किया और कांग्रेस पार्टी की नीतियों की कड़ी आलोचना की।


मुख्यमंत्री के इस बयान से स्पष्ट है कि भाजपा कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को लेकर अपनी आक्रामक रणनीति पर कायम है, और आने वाले चुनावों में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed