फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Clash between sanitation workers and police at Lal Kothi headquarters

Jaipur News: चुनाव स्थगन के आदेश पर बिफरे सफाईकर्मी, लाल कोठी मुख्यालय पर कर्मियों और पुलिस में झड़प, कई घायल

Mon, 27 Jan 2025 08:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 27 Jan 2025 08:27 PM IST
सार

जयपुर नगर निगम ग्रेटर के लाल कोठी मुख्यालय पर सोमवार को सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। यह घटना चुनाव स्थगित किए जाने के विरोध में हुई। प्रदर्शनकारी मुख्यालय में घुसने का प्रयास कर रहे थे, जिसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

विज्ञापन
Jaipur News: Clash between sanitation workers and police at Lal Kothi headquarters
नगर निगम ग्रेटर के लाल कोठी मुख्यालय पर फैली गंदगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम ग्रेटर के लाल कोठी मुख्यालय पर सोमवार को सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। यह घटना कर्मचारियों के चुनाव स्थगित किए जाने के विरोध में हुई, जिसके चलते प्रदर्शनकारी मुख्यालय में घुसने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें कई सफाई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


अचानक चुनाव को स्थगित होने का विरोध
सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि 29 जनवरी को होने वाले चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी थी। बैलट पेपर भी जारी हो चुके थे, लेकिन नगर निगम प्रशासन ने अचानक चुनाव को स्थगित कर दिया। इसके विरोध में कर्मचारी सोमवार सुबह 10 बजे से मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठे थे। प्रदर्शनकारियों ने शीशे तोड़ने और कचरा फैलाने की कोशिश की, जिससे स्थिति बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल 
सफाई कर्मचारी नेता राकेश मीणा ने प्रशासन पर संवाद करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा, "प्रशासन ने हमारी मांगों को अनसुना किया और शाम 6 बजे अचानक लाठीचार्ज कर दिया। इससे कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।"

स्क्रूटनी में समय लगने के कारण चुनाव हुए स्थगित
तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाए। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन का कहना है कि चुनाव स्थगित करने का निर्णय स्क्रूटनी में समय लगने के कारण लिया गया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि चुनाव निर्धारित समय पर ही आयोजित किए जाएं। वहीं, प्रशासन और कर्मचारियों के बीच वार्ता कर समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed