फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Cab driver raped an unconscious woman

Jaipur News: कैब चालक की घिनौनी हरकत, कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर बेहोशी की हालत में महिला से की हैवानियत

Fri, 03 May 2024 04:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 03 May 2024 04:16 PM IST
सार

कैब बुकिंग के दौरान चालक ने महिला से नंबर एक्सचेंज कर लिया। आरोपी बार-बार उसको कॉल कर दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा और शादी का प्रपोजल भी महिला को दिया।

विज्ञापन
Jaipur News: Cab driver raped an unconscious woman
महिला से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में एक कैब ड्राइवर ने महिला से दुष्कर्म किया। चालक ने कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर महिला से दरिंदगी की। बेहोशी की हालत में चालक ने अश्लील वीडियो भी बना लिए। आरोपी बार-बार उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने आरोपी कैब ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की जांच थानाधिकारी राजेश बाफना कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि राजपार्क निवासी 39 साल की महिला ने मामला दर्ज करवाया कि दिसंबर-2023 में मार्केट जाने के लिए उसने कैब बुक करवाई थी। कैब ड्राइवर आदिल से पहली बार उसकी मुलाकात हुई। आरोपी आदिल खान ने खुद को ट्रांसपोर्ट नगर में ही रहना बताया। कहीं भी जाने के लिए उसे कॉल करने के लिए मोबाइल नंबर नोट करने को कहा। उसके बाद कैब ड्राइवर आदिल उसको बार-बार कॉल कर दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा। दोस्ती के साथ ही शादी करने का ऑफर तक रख दिया।
विज्ञापन


22 मार्च को घर मिलने आने पर कोल्ड ड्रिंक लेकर आया। कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर उसे पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो भी बना लिया। होश आने पर विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया। ट्रांसपोर्ट नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी कैब ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed