Jaipur News: गणतंत्र दिवस पर राजस्थान पुलिस मुख्यालय में बम की सूचना, मचा हड़कंप
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस मुख्यालय में बम की सूचना से राजधानी में हड़कंप मच गया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर मुख्यालय में बम होने की सूचना दी। तुरंत ही बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और अन्य एजेंसियां हरकत में आ गईं और सर्च ऑपरेशन चलाया।
विस्तार
गणतंत्र दिवस के दिन शाम को बम की सूचना से राजधानी में हड़कंप मच गया। ये बम राजस्थान पुलिस मुख्यालय में रखे होने की सूचना प्रशासन को मिली। राजस्थान पुलिस मुख्यालय में बम की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। मौके पर तुरंत ही जांच टीम को भेजा गया। टीमों ने मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया इस दौरान टीम को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच पूरी होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस कंट्रोल रूम में किसी ने फोन पर पुलिस मुख्यालय में बम रखे होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। चारो तरफ हड़कंप मच गया। सूचना के तुरंत बाद ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। तुरंत ही बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड टीम सहित अन्य एजेंसियां पुलिस मुख्यालय पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी देर पुलिस का सर्च ऑपरेशन चलता राह। इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं जिस नंबर से कॉल आया था उसे ट्रेस करते हुए शिप्रापथ पुलिस ने एक व्यक्ति को देर रात गिरफ्तार कर लिया।
जांच में पता चला कि युवक ने शराब के नशे में पुलिस कंट्रोल रूम को बम की धमकी वाला कॉल किया था। गौरतलब है कि पिछले साल में जयपुर में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बस स्टेशन और एयरपोर्ट तक को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। इसलिए एजेसिंया इस मामले को लेकर लगातार सतर्क हैं। ऐसे में फेक कॉल करने वाले लोगों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.