फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Bhajanlal government changed ADG of Anti Corruption Bureau

Jaipur News: आचार संहिता के बीच भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला; ACB के मुखिया हेमंत प्रियदर्शी का तबादला

Thu, 02 May 2024 10:25 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 02 May 2024 10:25 PM IST
सार

जब तक बहुत जरूरी न हो तो  सरकार आचार संहिता के बीच इस तरह अफसरों को बदलती नहीं है। अचानक से सरकार का ये फैसला चौंकाने वाला है, क्योंकि 4 जून कोआचार संहिता समाप्त हो रही थी।

विज्ञापन
Jaipur News: Bhajanlal government changed ADG of Anti Corruption Bureau
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने लोकसभा चुनावों की आचार संहिता के बीच एक बड़ा कदम उठाते हुए गुरुवार को ACB के ADG हेमंत प्रियदर्शी का तबादला कर दिया। उनकी जगह एसीआरबी और साइबर क्राइम के DG रवि प्रकाश मेहरडा को लगाया है। इनके साथ ही साइबर क्राइम के ADG सचिन मित्तल को पदोन्नति भर्ती बोर्ड में लगाया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश की भजनलाल सरकार ने गुरुवार को एक चौंकाने वाला निर्णय लेते हुए ACB के ADG हेमंत प्रियदर्शी का तबादला कर दिया और उनकी जगह DG रवि प्रकाश मेहरडा को ACB का चार्ज दे दिया। चौंकाने वाला फैसला इलसिए क्योंकि अभी देश में लोकसभा चुनावों की आचार संहिता लागू है। 
विज्ञापन




आमतौर पर सरकार बहुत जरूरी नहीं हो तो आचार संहिता के बीच इस तरह अफसरों को बदलती नहीं है। आचार संहिता में इस तरह के तबादलों के लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति लेनी होती है और इसके लिए आयोग को समुचित कारण भी बताना होता है। वैसे भी 4 जून को परिणाम आने के बाद लोकसभा चुनावों की आचार संहिता समाप्त हो रही थी। ऐसे में सरकार ने जिस हड़बड़ी में यह ताबदला किया है, उसे लेकर अब सवाल तो उठने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में भ्रष्टाचार के मामलों पर कार्रवाई करने वाले ACB जैसे महत्वपूर्ण महकमें के मुखिया को बदलने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इससे दो दिन पहले ही ACB के डिप्टी एसपी को भी एपीओ किया गया था। मामला एकल पट्टा प्रकरण से जुड़ा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed