{"_id":"681723e5f97819dd6806bf34","slug":"jaipur-news-beniwal-took-a-dig-at-sachin-pilot-and-said-doctors-have-advised-him-to-avoid-sunlight-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: सचिन पायलट पर तंज कसते हुए बोले बेनीवाल- डॉक्टरों ने उन्हें धूप से बचने की सलाह दी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: सचिन पायलट पर तंज कसते हुए बोले बेनीवाल- डॉक्टरों ने उन्हें धूप से बचने की सलाह दी है
Sun, 04 May 2025 01:53 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 04 May 2025 01:53 PM IST
सार
आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट पर तंज कसते हुए कहा कि नेताओं को जनता के बीच आना चाहिए लेकिन पायलट जैसे नेता सिर्फ अनुकूल मौसम का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट पर चुटकी लेते हुए कहा कि अब वो जून के बाद ही सड़कों पर उतरेंगे क्योंकि डॉक्टरों ने उन्हें धूप से बचने की सलाह दी है। बेनीवाल ने तंज कसते हुए कहा कि डॉक्टरों ने पायलट साहब से कहा है कि अगर आप धूप में निकल गए तो काले हो जाओगे, इसलिए वो जून के बाद बारिश आने पर ही आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब नेताओं को जनता के बीच आना चाहिए लेकिन पायलट जैसे नेता सिर्फ अनुकूल मौसम का इंतजार कर रहे हैं। बेनीवाल ने कहा कि उन्होंने दो बार पायलट की मदद की लेकिन पायलट ने उनके लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अब पायलट साहब पहले मेरा कर्ज तो उतारें, जो मैंने उनके लिए किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur News: शहीद स्मारक पर सातवें दिन भी डटे रहे बेनीवाल, मुख्यमंत्री से की निष्पक्ष जांच की मांग
कांग्रेस पार्टी के संविधान बचाओ आंदोलन को लेकर बेनीवाल ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि खड़गे साहब की उम्र हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी अब उन्हें पकड़-पकड़कर ले जाती है, कहीं जयपुर के मौसम में कुछ अनहोनी हो गई तो कौन जिम्मेदार होगा?
उन्होंने भाजपा और कांग्रेस के संबंधों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बीजेपी ने अपने कुछ नेता कांग्रेस में फिट कर रखे हैं, जो समय-समय पर बयानबाजी कर पार्टी को हास्यास्पद स्थिति में ला देते हैं।