{"_id":"683ee6c3faae7d083b03dc7c","slug":"jaipur-news-batting-bowling-and-fielding-with-feet-vivek-kumar-atal-did-wonders-in-field-without-hands-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: पैरों से बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग; विवेक कुमार अटल ने हाथों के बगैर ही मैदान में किया कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: पैरों से बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग; विवेक कुमार अटल ने हाथों के बगैर ही मैदान में किया कमाल
Tue, 03 Jun 2025 05:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 03 Jun 2025 05:43 PM IST
सार
Jaipur News: विवेक कुमार अटल की असली पहचान क्रिकेट के मैदान में सामने आती है, जहां वे पैरों से बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग करते हैं। उनकी तकनीक, संतुलन और जज्बा हर किसी को दंग कर देता है। विवेक की प्रतिभा को देख DCCI ने क्या कहा, इस खबर में जानें...।
विज्ञापन
दिव्यांग क्रिकेटर विवेक कुमार अटल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी जयपुर के शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोविंदपुरा बासड़ी से एक ऐसा नाम सामने आया है, जिसने यह साबित कर दिया कि हौसले अगर बुलंद हों तो कोई भी कमी मंजिल की राह में बाधा नहीं बन सकती। विवेक कुमार अटल एक ऐसा दिव्यांग युवक, जिसने दोनों हाथों के अभाव में भी हार नहीं मानी, बल्कि अपने पैरों को ही अपने सपनों का जरिया बना लिया।
विज्ञापन
पढ़ाई में भी अव्वल, खेल में भी नायक
विवेक ने न सिर्फ सामान्य स्कूलिंग की, बल्कि अपने पैरों से लिखकर 10वीं कक्षा में 74.33% अंक हासिल किए। यह आंकड़ा उनके आत्मबल, अनुशासन और कठिन परिश्रम का गवाह है। लेकिन विवेक की असली पहचान क्रिकेट के मैदान में सामने आती है, जहां वे पैरों से बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग करते हैं। उन्हें खेलते देखना सिर्फ हैरत की बात नहीं, बल्कि भावनाओं को झकझोर देने वाला अनुभव है। उनकी तकनीक, संतुलन और जज्बा हर किसी को दंग कर देता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Jodhpur News: जोधपुर में एसीबी का ट्रैप, डिस्कॉम का हेल्पर 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज, राष्ट्रीय मंच देने की मांग
भाजपा नेता उपेन यादव ने विवेक के अद्भुत प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री और खेल मंत्री से अपील की है कि विवेक जैसे प्रतिभाशाली दिव्यांग खिलाड़ी को भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (DCCI) के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका दिया जाए। उन्होंने कहा कि विवेक जैसे खिलाड़ियों को मंच और अवसर देना जरूरी है ताकि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें और देश का नाम रोशन कर सकें।
DCCI का सकारात्मक रुख, किया संपर्क का आग्रह
विवेक का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (DCCI) ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया दी। DCCI ने कहा कि आपने विवेक कुमार अटल जैसे विलक्षण प्रतिभा का वीडियो साझा कर उन्हें हम तक पहुंचाने का काम किया है। DCCI की ओर से विनम्र आग्रह है कि कृपया हमारा विवेक जी से संपर्क करवाएं, ताकि हम उन्हें अपने कार्यक्रमों में आमंत्रित कर सकें।
यह भी पढ़ें- Dowry Death: अलवर में पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने पर पति को सात साल की जेल, भाई-बहनोई भी भुगतेंगे सजा
सिर्फ संघर्ष नहीं, एक प्रेरणादायक उदाहरण
विवेक की कहानी किसी फिल्मी पटकथा जैसी लग सकती है, लेकिन यह सच्चाई है। वह उन हजारों युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं जो छोटी-छोटी कठिनाइयों से घबरा जाते हैं। उनकी जिंदगी इस बात का सबूत है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो शरीर की सीमाएं भी महत्व नहीं रखतीं।