{"_id":"66029bd7b6e8e91998037ace","slug":"jaipur-news-attempt-to-commit-fraud-in-the-name-of-high-court-justice-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: हाईकोर्ट के जस्टिस के नाम से धोखाधड़ी का प्रयास, फेक अकाउंट से जज को मैसेज भेज मांगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: हाईकोर्ट के जस्टिस के नाम से धोखाधड़ी का प्रयास, फेक अकाउंट से जज को मैसेज भेज मांगे रुपये
Tue, 26 Mar 2024 03:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 26 Mar 2024 03:27 PM IST
सार
ठगों ने वाट्सएप पर फेक अकाउंट बनाकर जस्टिस की प्रोफाइल फोटो लगाई और ठगी के लिए फेक वाट्सएप अकाउंट से जज को मैसेज भेजकर रुपये मांगे।
विज्ञापन
ऑनलाइन फ्रॉड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस के नाम से धोखाधड़ी प्रयास करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शातिर ठगों ने वाट्सएप पर फेक अकाउंट बनाकर जस्टिस की प्रोफाइल फोटो लगाई और ठगी के लिए फेक वाट्सएप अकाउंट से जज को मैसेज भेजकर रुपये मांगे। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस पंकज भंडारी के नाम से धोखाधड़ी की कोशिश की गई है। साइबर ठग ने वाट्सएप पर फेक अकाउंट बनाया। वाट्सएप अकाउंट पर जस्टिस पंकज भंडारी की डीपी (फोटो) लगाई और न्यायिक अधिकारी (जज) को रुपयों की जरूरत होने का मैसेज भेजा।
विज्ञापन
जज को शक होने पर उन्होंने जस्टिस पंकज भंडारी तक मैसेज के बारे में बात पहुंचाई। धोखाधड़ी के लिए जस्टिस को उनके नाम-डीपी का यूज करने का पता चलने पर साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर साइबर ठग की तलाश कर रही है।
विज्ञापन