फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Architect in Jaipur commits suicide by jumping from 14th floor, accuses RAS in suicide note

Jaipur News: जयपुर में आर्किटेक्ट ने 14वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में आरएएस पर लगाए आरोप

Fri, 18 Apr 2025 09:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 18 Apr 2025 09:12 PM IST
सार

Jaipur News: राजधानी जयपुर में शुक्रवार को एक आर्किटेक्ट ने आरएएस अफसर के अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। भारत सैनी नाम के इस आर्किटेक्ट ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा, जिसमें आरएएस मुक्ता राव पर काम के पैसे न देने का आरोप लगाया।
 

विज्ञापन
Jaipur News: Architect in Jaipur commits suicide by jumping from 14th floor, accuses RAS in suicide note
खुदकुशी। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में एक आरएएस ने अपने घर में काम करवाने की एवज में आर्किटेक्ट को पैसा नहीं दिया। परेशान ऑर्किटेक्ट ने शुक्रवार सुबह आरएएस के अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। भारत सैनी नाम के इस ऑर्किटेक्ट ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने आरएएस अफसर मुक्ता राव पर आरोप लगाए। उसने लिखा कि मुक्ता राव ने अपने फ्लैट में 39 लाख 60 हजार रुपये का काम करवाया। अफसर के भरोसे भारत सैनी ने वेंडर्स से सामान उधार ले लिया। काम पूरा करने के लिए उसने अपनी पत्नी के गहने भी गिरवी रख दिए। लेकिन आरएएस अफसर ने उसे 21 लाख रुपये देकर आगे का भुगतान करने से मना कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bhilwara News: भीलवाड़ा के युवक से छत्तीसगढ़ में बर्बरता, करंट देकर नाखून उखाड़े; वीडियो सामने आने से फैली सनसनी
विज्ञापन

 
भारत सैनी ने अपने सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि उसने मुक्ता राव को यह सुसाइड नोट दिखाते हुए कहा कि वह आत्महत्या कर लेगा, क्योंकि उसके पास अब जहर खाने के पैसे भी नहीं बचे और वेंडर्स उससे हर रोज तकाजा कर रहे हैं। इस पर मुक्ता राव उसे कहा कि कल करता आज आत्महत्या कर ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मामला बिंदायका थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी में भिजवाया है। वहीं, मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आरएएस के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Ajmer News: अजमेर को मिला 37.7 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक मेडिसिन ब्लॉक, चिकित्सा सेवाओं में आएगा सुधार


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed