Jaipur News: पुरानी चुंगी के पास प्राइवेट बस ने ऑटो को मारी जबरदस्त टक्कर, इलाज के दौरान दो की मौत
राजधानी जयपुर में रविवार देर रात आगरा रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां पुरानी चुंगी के पास एक प्राइवेट बस ने एक ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी। घटना में ऑटो में सवार 5 में से अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है और तीन का इलाज एसएमएस अस्पताल में चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के आगरा रोड पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आगरा रोड स्थित पुरानी चुंकी के पास प्राइवेट बस ने एक ऑटो रिक्शा के जबरदस्त टक्कर मारी। इससे ऑटो में बैठी 5 सवारियों में 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन को जयपुर के एसएमएस अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: शहीद पिता की बहादुर बेटी मां को बंधाती रही हिम्मत, अंतिम क्षण में बहे आंसू, बोली-न जाओ पापा
जिस बस ने ऑटो को टक्कर मारी, वह जयपुर के ईदगाह से बरेली जा रही थी। यह घटना रात 11:30 बजे हुई। जामडोली थाना इंचार्ज सतीश भारद्वाज ने बताया कि गलता गेट थाना इलाके में ईदगाह क्षेत्र से यह बस रात 11 बजे बरेली जाने के लिए निकली थी। बस ट्रांसपोर्ट नगर में टनल से होती हुई पुरानी चुंगी पहुंची। इस दौरान नेशनल हाईवे पर चल रहे एक ऑटो को इसने पीछे से टक्कर मार दी। बस की टक्कर से ऑटो पलट गया और यह हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार ऑटो में बैठी सवारियां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही थीं। दुर्घटना में करौली निवासी दीपक जाटव (16 वर्ष) पुत्र सुरेश और भरतपुर निवासी मदन जाटव (45 वर्ष) की मृत्यु हो गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.