फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: 4 Prisoners Escape During Treatment at SMS Hospital, Nabbed Hours Later from Different Locations

Jaipur News: इलाज के लिए एसएमएस आए चार कैदी चकमा देकर फरार, कई घंटों बाद अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिया

Sun, 25 May 2025 12:50 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 25 May 2025 12:50 PM IST
सार

इलाज के नाम पर एसएमएस अस्पताल पहुंचे सेंट्रल जेल के चार कैदी गार्ड को चकमा देकर भाग खड़े हुए। कई घंटों की तलाश के बाद चारों को जयपुर में अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Jaipur News: 4 Prisoners Escape During Treatment at SMS Hospital, Nabbed Hours Later from Different Locations
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर सेंट्रल जेल से इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल आए चार कैदी पुलिस गार्ड और डॉक्टर को चकमा देकर फरार हो गए। इस सूचना के बाद पुलिस में खलबली मच गई। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने कड़ी नाकाबंदी करवाई।

विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों ने मिलकर सर्च अभियान शुरू किया और कई घंटे के प्रयास के बाद एसएमएस अस्पताल से फरार हुए इन कैदियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sirohi News: 70 लाख की अंग्रेजी शराब के 445 कार्टन जब्त कर एक को गिरफ्तार किया; गांजा तस्करी में 2 और धरे गए
विज्ञापन
विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी आसाराम ने बताया कि शनिवार दोपहर को चार कैदियों को इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल लेकर गए थे, जहां से कैदी पुलिस गार्ड और डॉक्टर को चकमा देकर फरार हो गए। कई घंटे तक चल सर्च अभियान के बाद पुलिस ने दो बंदियों को जालूपुरा से और दो कैदियों को जयपुर एयरपोर्ट के नजदीक से पकड़ लिया। गिरफ्तार करने के बाद कैदियों को लाल कोठी थाने पर लाया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है। इस पूरे प्रकरण में पुलिस अस्पताल प्रशासन और गार्डों की मिलीभगत सामने आ रही है। कैदियों से पूछताछ के बाद उन्हें वापस जयपुर सेंटर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed