{"_id":"68087c4847f9598eb207598b","slug":"jaipur-news-3-day-good-governance-camp-of-bjp-mlas-will-be-organized-in-gujarat-cm-will-also-be-present-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: गुजरात में आयोजित होगी 'सुशासन' की पाठशाला, भाजपा विधायकों का 3 दिवसीय 'गुड गवर्नेंस' कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: गुजरात में आयोजित होगी 'सुशासन' की पाठशाला, भाजपा विधायकों का 3 दिवसीय 'गुड गवर्नेंस' कैंप
Wed, 23 Apr 2025 11:06 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:06 AM IST
सार
प्रदेश के सभी भाजपा विधायकों के लिए पार्टी गुजरात में एक सुशासन कैंप आयोजित करने जा रही है, जहां उन्हें गुड गवर्नेंस की विभिन्न बारिकियां सिखाई जाएंगी। सीएम भजनलाल शर्मा भी अपने मंत्रियों के साथ इस कैंप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है, जहां अब सत्ता के गलियारों में 'सुशासन' की बारीकियां सिखाई जाएंगी और राजस्थान के सभी भाजपा विधायकों को गुजरात में सुशासन की ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी। अहमदाबाद के नजदीक प्रतिष्ठित प्रवेग टेंट सिटी, नर्मदा में 5 से 7 मई तक तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी, जिसे 'सुशासन कॉन्फ्रेंस' नाम दिया गया है। इस कैंप का मूल मकसद विधायकों को सत्ता-संगठन में समन्वय, जनता से संवाद और पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप कार्यशैली सिखाना होगा।
विज्ञापन
कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन 5 मई को दोपहर 3 बजे होगा, जबकि समापन सत्र 7 मई को दोपहर बाद संपन्न होगा। खास बात ये है कि इस ट्रेनिंग कैंप में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद मौजूद रहेंगे। उनके साथ उनकी कैबिनेट के सभी मंत्री और तमाम भाजपा विधायक भी इस मंथन का हिस्सा बनेंगे। पार्टी ने यह कार्यशाला लंबे समय से प्रस्तावित कर रखी थी, लेकिन विभिन्न व्यस्तताओं के चलते इसे अब आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर उबाल पर आएगा पारा, मौसम विभाग ने दी 26 से जबरदस्त लू की चेतावनी
विज्ञापन
कार्यशाला के दौरान स्वागत सत्र से लेकर समापन तक कई चरणों में व्याख्यान और संवाद सत्र होंगे। सभी सत्रों में विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी विभिन्न सत्रों में उद्बोधन देंगे और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। पार्टी के संगठन से जुड़े बड़े पदाधिकारी भी इस मौके पर अपनी बात रखेंगे। खास बात यह भी है कि सिर्फ विधायक ही नहीं, बल्कि उनके निजी सहायक और अन्य स्टाफ के लिए भी प्रशिक्षण की योजना बनाई जा रही है। एक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी ने बताया कि संगठन चाहता है कि विधायक ही नहीं, उनका स्टाफ भी पार्टी की विचारधारा को समझे और उसी अनुरूप काम करे, जिससे प्रशासनिक कार्यों में स्पष्टता और संगठन में मजबूती आए।
नर्मदा टेंट सिटी में सभी विधायकों के रहने-खाने की व्यवस्था पार्टी की ओर से की गई है। यह ट्रेनिंग कैंप केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा के सुशासन मॉडल को धरातल पर उतारने की दिशा में एक ठोस प्रयास माना जा रहा है।