फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News 16 thousand kilograms of adulterated gram flour seized millet and rice mixed with gram dal

Jaipur News: 16 हजार किलो मिलावटी बेसन जब्त, चना दाल के साथ मिलाया जा रहा था बाजरा और चावल

Mon, 10 Mar 2025 06:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 10 Mar 2025 06:54 PM IST
सार

Campaign Against Adulteration of Pure Food: शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत कार्रवाई हुई है। कार्रवाई के दौरान 16 हजार किलो मिलावटी बेसन जब्त की गई। बेसन में चना दाल के साथ बाजरा और चावल मिलाया जा रहा था।

विज्ञापन
Jaipur News 16 thousand kilograms of adulterated gram flour seized millet and rice mixed with gram dal
मिलावटी बेसन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेश भर में मिलावट के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत सोमवार को खाद्य सुरक्षा आयुक्त एच गुईटे के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मिलावटी बेसन जब्त किया गया।

विज्ञापन


भरोसेमंद सूचना मिलने पर अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के नेतृत्व में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय की टीम ने रीको इंडस्ट्रीयल एरिया, बस्सी में प्लॉट नंबर G-1, 68-A पर स्थित हैल्दी फूड्स फैक्ट्री का निरीक्षण किया और बड़ी मात्रा में मिलावटी बेसन जब्त किया। यहां चना दाल के साथ चावल की किनकी और बाजरा मिलाकर बेसन तैयार किया जा रहा था और इसे छोटी लाल लकड़ा ब्रांड मोतिया बेसन के नाम से पैक किया जा रहा था। बड़ी मात्रा में सारे राजस्थान में यहां से माल सप्लाई किया जा रहा था और त्योहारी सीजन में यह मिलावटी माल सप्लाई किया जाना था। प्राथमिक तौर पर बेसन में मिलावट की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन


यहां से पूरे राजस्थान में यह मिलावटी बेसन सप्लाई किया जा रहा था। मौके पर 16 हजार किलो से ज्यादा मिलावटी बेसन मिला। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को यहां 30 किलो की पैकिंग में 538 बोरियां तैयार बेसन की मिलीं। टीम ने बेसन के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। मौके पर पाया गया सारा माल सीज किया गया है। जांच उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed