फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: NCP Expands Rajasthan Organization with New Appointments, Signals Preparations for Upcoming Elections

Jaipur News: एनसीपी ने राजस्थान में किया संगठन विस्तार, कई पदों पर नई नियुक्तियां; पंचायत चुनावों पर फोकस

Wed, 11 Mar 2026 03:45 PM IST
Priya Verma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Priya Verma Updated Wed, 11 Mar 2026 03:45 PM IST
सार

एनसीपी ने राजस्थान में संगठनात्मक विस्तार करते हुए कई नई नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव ने नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।
 

विज्ञापन
Jaipur: NCP Expands Rajasthan Organization with New Appointments, Signals Preparations for Upcoming Elections
एनसीपी ने किया संगठन विस्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पंवार के निर्देश तथा NCP LC के राष्ट्रीय चेयरमैन सुदेश बिधूड़ी से परामर्श के बाद प्रदेश अध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव ने नई नियुक्तियों की घोषणा की।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव ने राधाकिशन को प्रदेश महासचिव, सुशील कुमावत और देवकीनंदन गौर को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। वहीं दौसा जिले के जिला अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता टिकेश मीना तथा करौली जिले के जिला अध्यक्ष के रूप में संदीप कुमार सांवरिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि नए पदाधिकारी संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


नवनियुक्त प्रदेश महासचिव राधाकिशन ने कहा कि पार्टी जल्द ही पूरे प्रदेश का दौरा करेगी और जिन जिलों में अभी तक जिला अध्यक्ष नियुक्त नहीं हुए हैं, वहां भी जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आगामी निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारी भी शुरू की जाएगी। इसके लिए स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा और संभावित उम्मीदवारों के चयन पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Tiger Reserve: कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व बनने की ओर बड़ा कदम, दो नए सफारी रूट और पैंथर सफारी की तैयारी

प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमावत ने बताया कि सभी जिला अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही जनता की समस्याओं को जिला प्रशासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने को भी कहा गया है ताकि कार्यकर्ता जनसेवक की भावना से जनता के बीच काम कर सकें।


पार्टी सूत्रों के अनुसार राजस्थान में एनसीपी अपने संगठनात्मक ढांचे को तेजी से विस्तार देने की रणनीति पर काम कर रही है। आगामी पंचायत और निकाय चुनावों में पार्टी सक्रिय रूप से भाग लेने की तैयारी कर रही है। साथ ही बहुजन समाज पार्टी के प्रभाव वाले क्षेत्रों की सीटों पर भी नजर रखी जा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव ने कहा कि फिलहाल संगठन विस्तार पर ध्यान दिया जा रहा है। संगठनात्मक ढांचा मजबूत होने के बाद आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष का जल्द ही राजस्थान दौरा हो सकता है, जिसमें संगठन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed