फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: MLA got angry at his own party's minister and said - It doesn't seem as if the government has changed

Jaipur : अपनी ही पार्टी के मंत्री पर फूटा विधायक का गुस्सा, बोले- लग ही नहीं रहा कि प्रदेश में सरकार बदली है

Tue, 03 Sep 2024 01:59 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 03 Sep 2024 01:59 PM IST
सार

अपनी ही पार्टी के मंत्री से नाराज लालसोट के भाजपा विधायक ने कहा कि सरकार में बैठे ऐसे मंत्री जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लग ही नहीं रहा कि प्रदेश में सरकार बदली है। विधायक अपने क्षेत्र में जेईएन की नियुक्ति की बात करने सचिवालय पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Jaipur: MLA got angry at his own party's minister and said - It doesn't seem as if the government has changed
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालसोट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामबिलास मीणा ने अपनी ही सरकार के मंत्रियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में कोई एईएन- जेईएन नहीं है, अधिकारी नहीं हैं। विधायक मीणा का कहना है कि जब भी वे इस मामले में बात करने के लिए मंत्रीजी से मिलते हैं, तो इसका कोई हल नहीं निकलता।

विज्ञापन


विधायक मीणा ने शहरी विकास एवं आवास मंत्री झाबर सिंह खर्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चौथी बार उनसे मिलने आए हैं, लेकिन मंत्रीजी को कोई मतलब नहीं है। बताया जा रहा है कि विधायक की मंत्री खर्रा के साथ बहस भी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की समस्या से मंत्रीजी को कोई लेना-देना नहीं है। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं विधायक ने कहा कि सरकार में काम नहीं हो पाने की समस्या हर विधायक की है। उन्होंने कहा कि ऐसा लग ही नहीं रहा है कि प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार है। मीणा का यह बयान पार्टी और सरकार के बीच चल रहे अंतर्विरोध की ओर इशारा करता है। अब देखना यह होगा कि विधायक मीणा की इस नाराजगी का सरकार पर क्या असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में स्थानांतरण पर प्रतिबंध है

इधर लालसोट विधायक के सवालों के जवाब में कैबिनेट मंत्री झाबरसिंह खर्रा का कहना है कि  राजस्थान में स्थानांतरणों पर प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसे में अगर विधायक में इतनी भी बुद्धि नहीं है तो मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। विधायक द्वारा दिए गए बयानों पर मंत्री जी बोले कि यह उनकी सोच है, इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed