फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Minister Khinvsar said, BJP is celebrating due to Haryana election results

Jaipur News: मंत्री खींवसर बोले- हरियाणा चुनाव नतीजों ने सबको हैरत में डाला, धरी रह गई कांग्रेस की आतिशबाजी

Tue, 08 Oct 2024 04:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 08 Oct 2024 04:33 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों ने हर किसी को चौंका दिया। राजस्थान में भाजपा के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने हैरानी जताते हुए कहा कि यह उम्मीद नहीं थी कि भाजपा हरियाणा में सरकार बना पाएगी। कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे की जीत बताया।

विज्ञापन
Jaipur: Minister Khinvsar said, BJP is celebrating due to Haryana election results
हरियाणा चुनाव पर चर्चा करते कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद राजस्थान में कांग्रेस के दफ्तर में जश्न की तैयारी धरी रह गई। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के मंत्री भी परिणामों पर हैरानी जताते हुए बोले हम सोच भी नहीं सकते थे कि हरियाणा में हमारी सरकार बन जाएगी।

विज्ञापन


हरियाणा के विधानसभा चुनाव के नतीजों ने हर किसी हो हैरत में डाल दिया। राजस्थान में भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने भी परिणामों पर हैरानी जताते हुए कहा कि हम सोच भी नहीं सकते थे कि हरियाणा में हमारी सरकार बन जाएगी। उन्होंने कहा कि कई प्रत्याशी तो सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर ही जीते हैं। वहीं, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चहरे की जीत है।
विज्ञापन


कांग्रेस दफ्तर में मायूसी, भाजपा में जश्न
सुबह शुरुआती रुझान सामने आने के बाद कांग्रेस दफ्तर आतिशबाजी और मिठाई मंगाई गई। दोपहर होते-होते माहौल बदल गया। दोपहर में आतिशबाजी का समय दिया गया था, लेकिन फिर कांग्रेस दफ्तर से मैसेज आया कि आतिशबाजी के कार्यक्रम का समय बदल दिया गया है। वहीं, अब भाजपा ऑफिस में आतिशबाजी के लिए कार्यकर्ताओं को मैसेज भेजे गए हैं। यहां शाम को जश्न मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed