Jaipur: जन्मदिन मनाने डीग पहुंचे मंत्री बेढम, खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर नहीं हो सका लैंड; फिर क्या हुआ?
Jaipur News: मंत्री जवाहर सिंह बेढम अपने जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर से हेलिकॉप्टर से रवाना हुए थे। उड़ान के दौरान जैसे ही हेलिकॉप्टर अलवर एयरस्पेस में पहुंचा, वहां मौसम अचानक बिगड़ गया और उन्हें जयपुर वापस लौटना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर...।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का जन्मदिन सोमवार को खास तरीके से मनाया गया, लेकिन इसमें मौसम ने बाधा डाल दी। मंत्री बेढम जयपुर से हेलिकॉप्टर द्वारा डीग रवाना हुए थे, मगर अलवर के पास खराब मौसम और घने बादलों के कारण हेलिकॉप्टर लैंड नहीं हो सका। इसके चलते उन्हें वापस जयपुर लौटना पड़ा और बाद में सड़क मार्ग से डीग पहुंचना पड़ा।
अलवर एयरस्पेस में बिगड़ा मौसम
सोमवार दोपहर मंत्री जवाहर सिंह बेढम अपने जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर से हेलिकॉप्टर से रवाना हुए थे। उनके साथ मंत्री झाबर सिंह खर्रा और केके विश्नोई भी मौजूद थे। उड़ान के दौरान जैसे ही हेलिकॉप्टर अलवर एयरस्पेस में पहुंचा, वहां मौसम अचानक बिगड़ गया और घने बादल छा गए। पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क साधा और हेलिकॉप्टर को जयपुर वापस लाने का फैसला किया।
जयपुर लौटने के बाद सड़क मार्ग से डीग रवाना
करीब 40 मिनट की उड़ान के बाद हेलिकॉप्टर दोपहर 2:52 बजे जयपुर के एवन हेलीपैड पर सुरक्षित उतारा गया। इसके बाद मंत्री जवाहर सिंह बेढम, मंत्री गौतम दक और झाबर सिंह खर्रा सड़क मार्ग से डीग के लिए रवाना हुए। वहीं मंत्री केके विश्नोई सीधे दिल्ली दौरे के लिए प्रस्थान कर गए।
यह भी पढ़ें- Jaipur News: जम्मू से आ रहा अमित शाह का विमान खराब मौसम के कारण जयपुर डायवर्ट, दिल्ली के लिए हुए रवाना
उड़ान से पहले मौसम साफ था
एवन हेलिकॉप्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी सोहन सिंह नाथावत ने बताया कि उड़ान से पहले मौसम बिल्कुल साफ था, लेकिन अलवर के बाद मौसम की स्थिति बदल गई और घने बादल छा गए। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पायलट ने आगे उड़ान भरने की बजाय वापसी का निर्णय लिया।
डीग में हुआ भव्य जन्मदिन समारोह
हालांकि हेलिकॉप्टर से न पहुंच पाने के कारण कार्यक्रम में थोड़ी देरी हुई, लेकिन सड़क मार्ग से पहुंचने के बाद मंत्री जवाहर सिंह बेढम का जन्मदिन डीग में भव्य तरीके से मनाया गया। स्थानीय लोगों और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और पूरे दिन जन्मदिन का उत्सव माहौल बना रहा।
यह भी पढ़ें- Sikar News: भारी बारिश से भरे पानी में जान दांव पर लगाकर काम किया डिलीवरी बॉय ने, वीडियो आया सामने
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.