फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Litrature Fest: Shashi Tharoor says Today democratic institutions working like rubber stamps

JLF: ‘आज लोकतांत्रिक संस्थाए रबर स्टैंप की तरह काम कर रहीं, कांग्रेस में भी पहले ऐसा होता आया’, बोले शशि थरूर

Sun, 04 Feb 2024 04:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 04 Feb 2024 04:48 PM IST
सार

Jaipur Literature Festival: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि देश में न्यायपालिका और मीडिया में भी हालत खराब हो गए हैं। मीडिया सिर्फ सरकार के लिए नेरेटिव सेट करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया भी मूल मुद्दों और जनता की समस्याओं से भटक गई है।

विज्ञापन
Jaipur Litrature Fest: Shashi Tharoor says Today democratic institutions working like rubber stamps
कांग्रेस नेता शशि थरूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजधानी गुलाबी नगरी जयपुर में चल रहे साहित्य उत्सव में रविवार को बारिश के साथ मौसम का मिजाज भी गुलाबी हो गया। यहां शिरकत कर रहे कांग्रेस नेता शशि थरूर ने दोपहर के सत्र में ऑडेषस होप: हाऊ टू सेव ए डेमोक्रेसी विषय पर आयोजित परिचर्चा में अपनी बात रखी। इस दौरान थरूर ने ईडी, सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं के कामकाज पर सवाल उठाए। थरूर ने कहा कि जिस डेमोक्रेसी को सही तरीके से लागू करने के लिए पूर्व सरकारों ने काफी मेहनत की। अब वहां हालत बदल गए हैं।

विज्ञापन


शशि थरूर ने आगे कहा कि देश में न्यायपालिका और मीडिया में भी हालत खराब हो गए हैं। मीडिया सिर्फ सरकार के लिए नेरेटिव सेट करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मीडिया भी मूल मुद्दों और जनता की समस्याओं से भटक गई है। इसके आगे थरूर बोले कि देश में सभी संवैधानिक संस्थाएं गलत तरीके से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आप विपक्ष को वोट दीजिए। इसके बाद हम जब सरकार में आएंगे, तब हमारे नेता के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

 
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि CAA को लेकर देश में बहुत बड़ा प्रदर्शन हुआ। दिल्ली के शाहीन बाग जाने वाला मैं पहला नेता था। कांग्रेस पार्टी ने भी इस मुद्दे को लेकर देश भर में विरोध किया। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थरूर ने कहा कि अंबेडकर ने संविधान दिया। लेकिन मोदी के आने के बाद सदन में भी विपक्ष को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया जा रहा है। लोकतांत्रिक संस्थाएं रबर स्टैंप की तरह काम कर रही हैं। मैं यहां पर किसी एक नेता का नाम लेकर विवाद नहीं खड़ा करना चाहता हूं। इससे पहले भी हमारी पार्टी में ऐसा होता आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed