{"_id":"698ff54776308a0dad078a06","slug":"jaipur-kota-highway-road-accident-car-trailer-collision-five-killed-chaksu-nh52-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: एक पल की चूक और जिंदगी खत्म! जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, जबलपुर के पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: एक पल की चूक और जिंदगी खत्म! जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, जबलपुर के पांच लोगों की मौत
Sat, 14 Feb 2026 11:37 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:37 AM IST
सार
जयपुर के चाकसू इलाके में चाकसू के पास एनएच-52 पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। शुरुआती जांच में ड्राइवर को झपकी आने की बात सामने आई है।इसमें जबलपुर के रहने वाले पांच लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
एनएच-52 पर दिल दहला देने वाला हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
जयपुर की सीमा से लगे चाकसू में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर टिगरिया मोड़ के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे एक ट्रेलर में जा घुसी। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक कार चला रहे ड्राइवर को झपकी आ गई थी, जिस वजह से यह टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें बैठे लोग बुरी तरह फंस गए।
मध्य प्रदेश से जयपुर आ रहे थे सभी लोग
चाकसू थाना एसएचओ मनोहर लाल मेघवाल ने बताया कि कार में सवार सभी लोग उज्जैन से जयपुर आ रहे थे। हादसे में महिला सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। सभी जबलपुर के निवासी थे। वे महाकाल दर्शन के बाद खाटू श्याम जा रहे थे।
हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दुर्घटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया गया, तब जाकर यातायात फिर से सामान्य हो सका।
विज्ञापन
पढ़ें- Jhunjhunu News: दो दिन पहले ही दुल्हन बनकर आई थी ससुराल, अब कमरे में फंदे से लटका मिला शव; फैली सनसनी
शव मॉर्च्युरी में रखवाए, पहचान बाकी
पुलिस ने सभी शवों को चाकसू उपजिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। मृतकों की पहचान उनके परिजनों के आने के बाद की जाएगी और फिर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। दुर्घटना थाना पुलिस के जांच अधिकारी जयसिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे शनिवार शाम तक चाकसू पहुंच सकते हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन