फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Kanwariyas who came to collect water from Devyani Tirtha were assaulted, drunk policeman slapped them

Jaipur : देवयानी तीर्थ से जल लेने पहुंचे कांवड़ियों के साथ मारपीट, नशे में धुत पुलिसकर्मी ने थप्पड़ मारे

Mon, 29 Jul 2024 12:22 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 12:22 PM IST
सार

सांभर के देवयानी तीर्थ में आए कांवड़ियों के साथ नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने मारपीट कर दी। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपी पुलिसकर्मी को निष्कासित किए जाने की मांग की।

विज्ञापन
Jaipur: Kanwariyas who came to collect water from Devyani Tirtha were assaulted, drunk policeman slapped them
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ लेने देवयानी तीर्थ पहुंचे कांवड़ियों के साथ एक नशेड़ी पुलिसकर्मी ने बदतमीजी कर उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। कांवड़ियों के साथ पुलिसकर्मी द्वारा दुर्व्यवहार की घटना से आक्रोशित आसपास के ग्रामीणों ने सांभर थाने का घेराव किया और आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने की मांग की।

विज्ञापन


जयपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और आसपास के थानों से पुलिस बल मौके पर तैनात हैं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान कांवड़ियों पर पथराव और सत्संग पर प्रतिबंध आम बात थी लेकिन भाजपा के आने के बाद सब कुछ शांति से चल रहा है। आचार्य ने कहा कि कांवड़ियों पर किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और अगर अधिकारी इसमें लिप्त पाए गए तो उन्हें भी निलंबित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed