Jaipur News: बेनीवाल का मानसिक संतुलन बिगड़ा, सस्ती लोकप्रियता के लिए दे रहे हैं अनर्गल बयान- कन्हैयालाल चौधरी
हनुमान बेनीवाल की भाजपा को लेकर तीखी बयानबाजी के बाद सरकार की तरफ से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने बेनीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सस्ती लोकप्रियता के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि खींवसर विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद से वे मीडिया में सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए अनर्गल और अमर्यादित बयानबाजी कर रहे हैं।
मंत्री चौधरी ने कहा कि बेनीवाल की बचकानी हरकतें यह साबित करती हैं कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। उन्होंने सुझाव दिया कि उन्हें किसी योग्य मनोचिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Ajmer News: इस दिन आ सकता है सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम, मार्क्स फीडिंग की प्रक्रिया जारी
चौधरी ने कहा- हमारी पार्टी ने संगठित रूप से खींवसर उपचुनाव लड़ा और जीत दर्ज कर बेनीवाल और उनके कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी व ब्लैकमेलिंग का खात्मा किया। अब वे लगातार भाजपा विधायकों और मंत्रियों के खिलाफ अनर्गल और अशोभनीय टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और बेनीवाल की सस्ती लोकप्रियता की चालें अब सफल नहीं होंगी।
गौरतलब है कि आरएलपी सुप्रीमो बीते सात दिनों से जयपुर के शहीद स्मारक पर एसआई भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं और इसी दौरान उन्होंने कई भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया है। उन्होंने राजस्थान सरकार के मंत्री केके बिश्नोई द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि एसआई भर्ती में हुई गड़बड़ियों को लेकर जो तथ्य उन्होंने उठाए हैं, वे एसओजी की रिपोर्ट में दर्ज हैं और यह सब रिपोर्ट में लिखा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.