{"_id":"66b85aced56af6148e06915c","slug":"jaipur-had-come-out-with-flag-for-diggi-kalyan-pedestrian-died-after-touching-11-thousand-kv-line-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur : डिग्गी कल्याण के लिए झंडा लेकर निकला था, 11 हजार केवी की लाइन से छूने पर पदयात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur : डिग्गी कल्याण के लिए झंडा लेकर निकला था, 11 हजार केवी की लाइन से छूने पर पदयात्री की मौत
Sun, 11 Aug 2024 12:01 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:01 PM IST
सार
डिग्गी कल्याण जी पदयात्रा के लिए झंडा लेकर निकले पदयात्री का झंडा 11 हजार केवी की लाइन को छू जाने से पदयात्री की करंट लगने से मौत हो गई। गौरतलब है कि आज से डिग्गी पदयात्रा की शुरुआत होनी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानोता थाना इलाके में शनिवार को झंडा लेकर डिग्गी जा रहे पदयात्री की करंट लगने लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा कानोता रोड पर हीरावाला के पास हुई। पदयात्री शनिवार सुबह झंडा लेकर डिग्गी के लिए रवाना हुआ था लेकिन झंडा ग्यारह हजार केवी की लाइन से छू गया, जिससे झंडे में करंट आ गया।
विज्ञापन
थानाधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि जमवारामगढ़ तहसील के बूज गांव निवासी 35 वर्षीय जगदीशप्रसाद सैनी शनिवार को डिग्गी जाने के लिए यात्रा का झंडा लेकर रवाना हुआ था। दोपहर करीब तीन बजे कानोता रोड पर हीरावाला के पास झंडा ऊपर से गुजर रही ग्यारह हजार केवी की लाइन से छू गया। करंट दौड़ने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने झंडे को तारों से दूर कर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन