फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Goes Smart on Traffic: Real-Time Public Alerts to Tackle Congestion and Rule Violations

जयपुर के ट्रैफिक पर ‘कंट्रोल रूम की नजर’: जीब्रा लाइन लांघी तो स्पीकर से तुरंत मिलेगी चेतावनी

Mon, 01 Jun 2026 03:09 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 01 Jun 2026 03:09 PM IST
सार

जयपुर में ट्रैफिक जाम और नियमों की अनदेखी पर लगाम लगाने के लिए जेडीए और पुलिस स्मार्ट तकनीक का सहारा ले रहे हैं। रामबाग चौराहे से शुरू हुए पायलट प्रोजेक्ट के तहत कंट्रोल रूम से वाहन चालकों को रियल टाइम चेतावनी दी जाएगी।

विज्ञापन
Jaipur Goes Smart on Traffic: Real-Time Public Alerts to Tackle Congestion and Rule Violations
रामबाग सर्किल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 राजधानी जयपुर में बेतरतीब ट्रैफिक, रोजाना लगने वाले जाम और नियमों की अनदेखी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने तकनीक का सहारा लिया है। शहर में एक नई सार्वजनिक उद्घोषणा (पब्लिक एड्रेस) प्रणाली शुरू की जा रही है, जिसके तहत ट्रैफिक सिग्नलों को सीधे पुलिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जा रहा है। इस व्यवस्था का पायलट प्रोजेक्ट फिलहाल रामबाग चौराहे पर शुरू किया गया है।

विज्ञापन

नई प्रणाली के तहत ट्रैफिक सिग्नल पर लगे हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे और लाउडस्पीकर वाहन चालकों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे। यदि कोई चालक जीब्रा लाइन पार कर आगे खड़ा होता है या ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है, तो कंट्रोल सेंटर में मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत उसे नाम, वाहन नंबर या पहचान के आधार पर सार्वजनिक रूप से चेतावनी दे सकेंगे।

विज्ञापन

रामबाग चौराहे पर शुरू हुई इस व्यवस्था के शुरुआती दिनों में कई वाहन चालक उस समय चौंक गए, जब अचानक लाउडस्पीकर से उन्हें पीछे हटने या नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। कई लोगों को यह एहसास ही नहीं था कि उनकी हर गतिविधि पर कंट्रोल सेंटर से नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि केवल चालान और दंड से ट्रैफिक व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा था। ऐसे में रियल टाइम मॉनिटरिंग और मौके पर ही चेतावनी देने की यह व्यवस्था लोगों को नियमों के प्रति अधिक जागरूक बनाएगी और चौराहों पर अनावश्यक अव्यवस्था कम होगी।

जुलाई तक 24 प्रमुख जंक्शनों पर विस्तार

जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से शुरू किए गए इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इस प्रणाली को शहर के 24 प्रमुख ट्रैफिक जंक्शनों पर लागू किया जाएगा। प्राधिकरण के आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि  प्रस्तावित सूची में रामबाग चौराहा, नारायण सिंह तिराहा, यादवमार्ग तिराहा, गणेश मंदिर, ऑटोरिक्स चौराहा, सांगानेर सर्किल, इंडिया गेट, ट्रांसपोर्ट नगर, बड़ी चौपड़, त्रिवेणी नगर, गवर्नमेंट प्रेस चौराहा, 200 फीट चौराहा, सोडाला सर्किल, विजय द्वार, सीकर रोड, रेलवे स्टेशन, त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़ और चांदपोल जैसे व्यस्त चौराहे शामिल हैं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed