फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Gears Up for Grand Army Day Parade 2026

Army Day: जयपुर में गरजेगा 'शौर्य'; 15 जनवरी को महल रोड पर सेना दिखाएगी दम, तैयारियों ने पकड़ा जोर

Sat, 03 Jan 2026 10:52 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 03 Jan 2026 10:52 AM IST
सार

Army Day: जयपुर में 15 जनवरी को आर्मी डे परेड होगी । महल रोड पर रिहर्सल जारी है, जिसमें टैंक, मिसाइल और हेलीकॉप्टर फ्लाई-पास्ट का प्रदर्शन हो रहा है। पहली बार छावनी के बाहर भव्य आयोजन होगा।

विज्ञापन
Jaipur Gears Up for Grand Army Day Parade 2026
army day - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में 15 जनवरी 2026 को होने वाली आर्मी डे परेड की तैयारियां तेज हो गई हैं। सेना की ओर से शहर की सड़कों पर लगातार रिहर्सल की जा रही है। शुक्रवार को महल रोड पर हुई रिहर्सल में सैन्य टुकड़ियों का मार्च, टैंक, मिसाइल, ड्रोन तकनीक, आधुनिक हथियारों और युद्ध क्षमताओं का अभ्यास किया गया। इसके साथ ही हेलिकॉप्टरों की फ्लाई-पास्ट का भी पूर्वाभ्यास हुआ।
विज्ञापन


रिहर्सल के दौरान सेना की विभिन्न टुकड़ियां फ्लैग मार्च करती नजर आईं। इस अभ्यास में नेपाल आर्मी बैंड ने भी हिस्सा लिया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महल रोड और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और ट्रैफिक व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


यह पहली बार है जब जयपुर में आर्मी डे परेड सैन्य छावनी से बाहर आयोजित की जा रही है। मुख्य परेड 15 जनवरी को महल रोड (जगतपुरा) पर होगी। इससे पहले 9, 11 और 13 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएगी, जिन्हें आम लोग भी देख सकेंगे। प्रत्येक रिहर्सल और मुख्य कार्यक्रम में करीब डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्मी डे परेड की तैयारियों के तहत 1 जनवरी से महल रोड पर अभ्यास शुरू हो चुका है। एनसीसी कैडेट्स, सैन्य बैंड, घुड़सवार दस्ता, बाइक स्टंट टीम और विभिन्न बख्तरबंद वाहनों ने रिहर्सल में हिस्सा लिया। परेड में बोफोर्स तोप, अत्याधुनिक टैंक, क्विक फाइटिंग व्हीकल और अन्य सैन्य साजो-सामान भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

रिहर्सल के चलते सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक महल रोड और आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रतिबंध लागू किए गए हैं। कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है और कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है।


15 जनवरी को एसएमएस स्टेडियम में ‘शौर्य संध्या 2026’ का आयोजन भी होगा, जिसमें लाइट एंड साउंड शो, ड्रोन शो, शहीदों के परिजनों का सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल रहेंगे। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed