फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Gajendra Singh Shekhawat society that cares about people left behind always moves forward

Jaipur: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- पीछे रह गए लोगों की चिंता करने वाला समाज हमेशा आगे बढ़ता है

Sat, 05 Apr 2025 07:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 05 Apr 2025 07:05 PM IST
सार

Gajendra Singh Shekhawat: 'पीछे रह गए लोगों की चिंता करने वाला समाज हमेशा आगे बढ़ता है'। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा (महिला प्रकोष्ठ) के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हुए।

विज्ञापन
Jaipur Gajendra Singh Shekhawat society that cares about people left behind always moves forward
समारोह में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जो समाज पीछे रह गए लोगों की चिंता करता है, वह हमेशा आगे बढ़ता है। हमें इस पर विचार करना होगा कि कैसे समाज के कमजोर लोगों को संबल प्रदान कर उन्हें भी आगे की कतार में खड़ा किया जा सकता है। 

विज्ञापन




शनिवार को अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, राजस्थान (महिला प्रकोष्ठ) के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा द्वारा प्रदत्त सृजन क्षमता हम सब लोगों के पास में है, जिसके आधार पर ही समाज ने प्रगति भी की है। उसको नए-नए तरीकों से आगे बढ़ाने की जरूरत है, जिससे आने वाले पीढ़ी प्रेरित हो सकें। शेखावत ने कहा कि हमें इस प्रगति के साथ पीछे मुड़कर देखने की आवश्यकता हमेशा महसूस करना होगी, तभी समाज में पीछे खड़े व्यक्ति भी अग्रिम पंक्ति में आ सकेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिव्यांगजनों की सेवा के लिए SBI की पहल, ब्रह्माकुमारी संस्थान को दी 13 सीटर ट्रैवलर
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समाज को व्यवसाय के नए क्षेत्रों में भी काम करने की जरूरत है। इस पर विचार करना होगा कि हमारे पैतृक व्यवसाय से आगे निकलकर हमारी आने वाली पीढ़ियां किस तरह नए क्षेत्रों के व्यसाय में समाहित हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान, दो दिन में एक जैसे तीन हादसे

दृढ़ संकल्प से समाज में लाया जा सकता है ट्रांसफॉर्मेशन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दृढ़संकल्प वह ताकत होती है, जो किसी भी समाज में ट्रांसफॉर्मेशन ला सकता है। दो लोग मिलकर भी यह ट्रांसफॉर्मेशन ला सकते हैं। हमें ऐसे लोगों की तलाश करनी होगी और उनका समर्थन करना होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की मुहिम को अगर, अधिक से अधिक समर्थन मिलेगा तो दूसरे लोग भी समाज में ट्रांसफॉर्मेशन लाने की दिशा में प्रेरित होंगे, इससे न केवल व्यक्तिगत सम्मान बढ़ेगा, बल्कि समाज का सम्मान भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed