फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Finance Minister said that 90 percent of the expenses of ERCP will be borne by the Central Government.

Jaipur: वित्तमंत्री बोलीं- जल जीवन मिशन के लिए होगा तकनीक का उपयोग, ERCP का 90 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार देगी

Tue, 16 Apr 2024 06:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 16 Apr 2024 06:18 PM IST
सार

राजस्थान के खास मुद्दे ERCP को लेकर भी वित्तमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इसे जल्द ही लागू किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अशोक गहलोत ने ERCP को लेकर रुकावट डालने का प्रयास कर रहे थे। 

विज्ञापन
Jaipur: Finance Minister said that 90 percent of the expenses of ERCP will be borne by the Central Government.
जयपुर पहुंची केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को जयपुर में आयोजित उद्योगपतियों और कारोबारियों के साथ संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के चुनावी मुद्दों लेकर गहलोत सरकार पर भी निशाना साधा। 

विज्ञापन


पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि चुनावी चंदे का पहले कोई सिस्टम नहीं था। कितना ही पैसा दो, सोना दो या फ्लैट दो कोई हिसाब किताब नहीं था। अब डोनेट करने वाले बैंक अकाउंट के जरिए पैसा दिया जाता है। अब अकाउंट से अकाउंट मनी ट्रांसफर होता है। सब पार्टियों ने इसका फायदा उठाया पर दोषारोपण सिर्फ भाजपा पर किया जा रहा है। अब सुप्रीम कोर्ट ने इसे हटाने को कहा है। इसे घोटाला बताने वालों को सोचना चाहिए कि कांग्रेस ने राजस्थान के वोटर को गुमराह किया। भ्रष्टाचार के गहलोत राज में कीर्तिमान बनें। मोदी जी फिर आएंगे और सबके प्रयास से विकसित भारत बनाएंगे।
विज्ञापन


ERCP को लेकर दिलाया भरोसा
इस दौरान राजस्थान के खास मुद्दे ERCP को लेकर भी वित्तमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन को आगे बढ़ाने के लिए तकनीकी का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए डीपीआर बनाई जा रही है, जल्दी ही इसे लागू किया जाएगा। ERCP को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत राजी नहीं थे। अशोक गहलोत ने ERCP को लेकर रुकावट डालने का प्रयास कर रहे थे। परियोजना का 90 प्रतिशत खर्च केंद्र सरकार देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 25 साल भारत के लिए महत्वपूर्ण
उद्योगपतियों और कारोबारियों के साथ संवाद कार्यक्रम में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत पिछले लगातार तीन वित्तीय वर्षों में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रही है और ये वृद्धि आने वाले वर्षों में भी जारी रह सकती है। उन्होंने कहा कि अगले 25 साल भारत के लिए महत्वपूर्ण होने वाले हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में भारत ने तीन तिमाहियों में आठ प्रतिशत की वृद्धि दर देखी और चौथी तिमाही में भी इसी स्तर की वृद्धि की उम्मीद है, उन्होंने कहा कि ये एक स्थाई वृद्धि रही है।


भारत की अर्थव्यवस्था की विश्वसनीयता बढ़ी
केंद्रीय वित्त वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की विश्वसनीयता के कारण विदेशी निवेशक भारत में निवेश करने के लिए आ रहे हैं। आर्थिक नीति, व्यापक व्यापक आर्थिक स्थिरता, स्थिर सरकार, स्थिर कराधान नीति, पारदर्शी निविदाओं और खरीद के कारण विदेशों में भारत की अर्थव्यवस्था की अपार विश्वसनीयता रही है। इसलिए, निवेशक यहां निवेश करने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed