फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Colleague made obscene video of woman by intoxicating her in tea

Jaipur: सहकर्मी ने महिला को चाय में नशा देकर बनाए अश्लील वीडियो, बॉस के साथ मिलकर किया शोषण, करते रहे हैवानियत

Tue, 26 Mar 2024 04:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 26 Mar 2024 04:51 PM IST
सार

पीड़िता ने आरोपी सहकर्मी और बॉस के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बताया कि आरोपी सहकर्मी जमशेद मिलने के बहाने घर आया। नजर बचाकर उसने चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। चाय में नशा होने के कारण वह बेहोश हो गई।

विज्ञापन
Jaipur: Colleague made obscene video of woman by intoxicating her in tea
महिला से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाहरगढ़ थाना इलाके में ब्लैकमेल कर महिला कर्मचारी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि नशीली चाय पिलाकर आरोपी सहकर्मी ने अश्लील वीडियो बनाया। पता चलने पर बॉस ने भी ऑफिस में जबरदस्ती की। इस संबंध में थाने में पीड़िता ने आरोपी सहकर्मी और बॉस के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


थानाधिकारी देवेंद्र प्रताप ने बताया कि चांदपोल निवासी 31 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवा है कि साल 2020 से वह एक कंपनी में जॉब कर रही है। उसके साथ जमशेद अली भी काम करता था। दिसंबर 2021 में आरोपी सहकर्मी जमशेद मिलने के बहाने घर आया। नजर बचाकर उसने चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। चाय में नशा होने के कारण वह बेहोश हो गई। 
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। होश आने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ब्लैकमेल कर उसके साथ देह शोषण करने लगा और बॉस को भी इस बारे में बता दिया। अप्रैल 2023 में छुट्टी वाले दिन बॉस पवन ने ऑफिस बुलाया और डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ब्लैकमेल कर बार-बार धमकी मिलने से परेशान होकर पीड़िता ने नाहरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed