फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Central Jail prisoner's hunger strike against jail administration

Jaipur: सेंट्रल जेल में कैदी की जेल प्रशासन के खिलाफ भूख हड़ताल, अधीक्षक बोले- उत्पात की सजा पा रहा कैदी

Wed, 22 May 2024 11:44 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 22 May 2024 11:44 AM IST
सार

Jaipur: जयपुर सेंट्रल जेल में पिछले 3 साल से NDPS एक्ट में ट्रायल भुगत रहे तौफिक खान ने अपने भाई जाकिर हुसैन के माध्यम से जेल प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जिसके जवाब में जेल अधीक्षक राकेश मोहन शर्मा ने आरोप को निराधार बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
Jaipur Central Jail prisoner's hunger strike against jail administration
कैदी का भाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल में बंद आरोपी तौफिक खान के भाई जाकिर हुसैन ने मीडिया से बात करते हुए जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उसका सगा भाई जो पिछले 3 साल से जयपुर सेंट्रल जेल में बंद है, उसके मानवीय अधिकारों का हनन किया जा रहा है। जिसके चलते कैदी तौफिक खान पिछले 5 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठा हुआ है। कैदी के भाई ने आरोप लगाया है कि कैदी के साथ जेल में अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है और उसको डबल सेल में प्रताड़ित करने के लिए रखा गया है।

विज्ञापन


इसकी सूचना परिवार द्वारा वकील के माध्यम से NDPS कोर्ट को भी दी गई थी। जिसपर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जेलर हेमराज वैष्णव से वास्तु स्तिथि की जानकारी लेते हुए जेलर और उप जेलर को कैदी तौफिक खान के साथ किसी भी प्रकार का क्रूर व्यवहार ना करने के लिए पाबंद कर दिया है।
विज्ञापन


इन आरोपों का जवाब देते हुए जेल अधीक्षक राकेश मोहन शर्मा ने बताया कि तौफिक खान आदतन अपराधी है। पिछले 3 सालों से जेल में है, उसका आना जाना जारी रहता है। NDPS में आता जाता रहा है। इसके व्यवहार में क्रूरता दिखाई देती है, जिसने जेल में जेलर से कई बार दुर्व्यवहार किया है और इसकी ही उसे सजा दी गई है। अब वो आराम से अपने बैरिक में रह रहा है। तौफिक खान और उसके परिवार जनों के द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे है वो जेल प्रशासन पर प्रेशर बनाने और उसकी अनुशासनहीनता को छुपाने के लिए लगाए जा रहे है। जिनका कोई आधार नहीं है, यह आरोप बेबुनियाद और झूठे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed