फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Braj's Holi Comes Alive at Govind Devji with Bhajans, Dance & Flower Showers in a Grand Phag Utsav

Jaipur News: गोविंद देवजी में भजनों, नृत्य और पुष्प वर्षा के संग सजी ब्रज की होली, फागोत्सव में रंगों की बहार

Tue, 11 Mar 2025 02:51 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 11 Mar 2025 02:51 PM IST
सार

गोविंद देवजी मंदिर में चल रहे फागोत्सव में वृंदावन, मथुरा और बरसाने की होली का अद्भुत चित्रण प्रस्तुत किया गया। दो दिवसीय इस आयोजन में 40 से अधिक कलाकारों ने भजन, नृत्य और संगीत के माध्यम से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। 

विज्ञापन
Jaipur: Braj's Holi Comes Alive at Govind Devji with Bhajans, Dance & Flower Showers in a Grand Phag Utsav
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के आराध्य गोविंद देवजी मंदिर में आयोजित फागोत्सव ने ब्रज की होली का अद्भुत और जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया। इस दो दिवसीय आयोजन में वृंदावन, मथुरा और बरसाने की होली को अनूठे अंदाज में दर्शाया गया। करीब 40 कलाकारों ने चार घंटे तक नृत्य, संगीत और भजन प्रस्तुत किए, जिसने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के लिए मंदिर के सत्संग भवन को फूलों और सतरंगी चुनरियों से सजाया गया, जिससे पूरे वातावरण में रंग और उल्लास का संचार हुआ। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने कोलकाता से आए बाल व्यास श्रीकांत शर्मा का स्वागत तिलक, साफा और दुपट्टा पहनाकर किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और होली के प्रसिद्ध भजन "होली खेले गोविंद के दासा" से हुई। श्रीकांत शर्मा के भजनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। "मैं ओढ़ चुनरी सत्संग की, भजनां को घाघरो" जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं के दिलों में विशेष स्थान बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधा-कृष्ण स्वरूपों पर नृत्य प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। नेहा द्वारा प्रस्तुत "मोहे वृंदावन को फाग दिखा दे" पर भावपूर्ण नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान पुष्प वर्षा भी की गई, जिससे भक्तिमय वातावरण और भी रमणीय हो गया।

रेखा सैनी द्वारा प्रस्तुत "कान्हा थाने सारी दुनिया बतावे चोर" पर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। विदेशी श्रद्धालु और बच्चों ने भी इस फागोत्सव का आनंद लिया, जिससे यह उत्सव और भी जीवंत हो गया।

जयपुर के युवा कलाकार विराट और उनके साथी कलाकारों ने कृष्ण और ग्वालों के रूप में प्रस्तुतियां दीं, जो पूरी तरह से उत्साह और उमंग से भरी हुई थीं। शेखावाटी के कलाकारों ने पारंपरिक ढप-चंग पर धमाल गाकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया।


बाल व्यास श्रीकांत शर्मा पिछले 24 वर्षों से पुष्प फाग में भजनों की प्रस्तुति दे रहे हैं। अब तक वे 1500 से अधिक भजन गा चुके हैं, जिनमें अधिकांश राजस्थानी भाषा में हैं। उनके भजनों का संग्रह बालकृष्ण बालासरिया के पास उपलब्ध है, जिसमें लगभग 3000 भजन शामिल हैं। शर्मा ने इस आयोजन के महत्व को बताते हुए कहा कि जगत के साधनों से सुख मिलता है, लेकिन भगवान के भजनों से असली आनंद मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed