फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Ashok Gehlot says BJP-RSS arrogance shines through with statements like Everything is fine and settled

Rajasthan: ‘सब ठीक हो गया, सब जम गया... जैसे बयानों से झलख रहा भाजपा का अहंकार’; RSS पर भी जमकर बरसे गहलोत

Wed, 19 Nov 2025 07:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 19 Nov 2025 07:14 PM IST
सार

Rajasthan Politics: अशोक गहलोत ने अंता उपचुनाव में कांग्रेस की जीत को जनता का जनादेश बताते हुए भाजपा पर अहंकार, सत्ता के दुरुपयोग और भारी धनसंग्रह के आरोप लगाए। इलेक्टोरल बॉन्ड को ‘नंगा खेल’ कहा और लोकतंत्र बचाने के लिए जनता से आगे आने की अपील की।
 

विज्ञापन
Jaipur: Ashok Gehlot says BJP-RSS arrogance shines through with statements like Everything is fine and settled
भाजपा और आरएसएस पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत का तीखा हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंता उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर भाजपा प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल की टिप्पणी का पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कड़ा प्रतिवाद किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के बयान ‘अहम और घमंड’ से भरे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेतृत्व लगातार इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहा है जो उनकी मानसिकता को उजागर करता है।

विज्ञापन

 
‘केंद्र और भाजपा शासित राज्यों में सत्ता का दुरुपयोग’
गहलोत ने आरोप लगाया कि केंद्र और भाजपा शासित राज्यों में सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री, अमित शाह जी और भाजपा के कई नेता बार-बार कहते रहे कि सब ठीक हो गया, सब जम गया। यह भाषा उनका अहंकार ही दिखाती है।
विज्ञापन

 
भाजपा और आरएसएस पर भारी धन संग्रह के आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा और आरएसएस पर आरोप दोहराया कि दोनों संगठनों ने बड़े पैमाने पर धन इकट्ठा किया है। उन्होंने दावा किया कि सैकड़ों नए कार्यालय ‘फाइव-स्टार स्टाइल’ में बनाए गए हैं और सवाल उठाया कि इतना पैसा आया कहां से? जनता लूट और भ्रष्टाचार देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इलेक्टोरल बॉन्ड मामले को बताया ‘नंगा खेल’
इलेक्टोरल बॉन्ड मामले का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि कई कंपनियों और व्यक्तियों पर केंद्रीय एजेंसियों सीबीआई, आयकर विभाग और ईडी की कार्रवाई के बाद भारी रकम बॉन्ड के रूप में दी गई और उसके बाद नोटिस वापस ले लिए गए। गहलोत ने इसे ‘खुला और नंगा खेल’ बताया।

यह भी पढ़ें- Ashok Gehlot Slams EC: ‘राजस्थान में रोक, बिहार में छूट… यह दोहरा मापदंड क्यों’, चुनाव आयोग पर भड़के पूर्व CM
 
राहुल गांधी का बचाव, भाजपा पर ‘हिंसा की राजनीति’ का आरोप
गहलोत ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि विपक्ष गैर-हिंसक तरीकों से लड़ रहा है, जबकि भाजपा ‘हिंसा की राजनीति’ करती है। उन्होंने जनता से अपील की कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आएं।

 
मीडिया कवरेज पर भी की टिप्पणी
उन्होंने कहा कि देश में हिंसक घटनाओं को प्रमुखता मिलती है, जबकि शांतिपूर्ण सभाओं और सकारात्मक अभियानों को उतनी जगह नहीं मिलती, जिससे सही माहौल जनता तक नहीं पहुंच पाता।
 
‘अंता की जीत भाजपा की घमंड भरी राजनीति का जवाब’
कांग्रेस की अंता उपचुनाव में जीत को लेकर भाजपा की प्रतिक्रियाओं को गहलोत ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम जनता के मूड को दर्शाता है और भाजपा की ‘घमंड भरी राजनीति’ का सीधा जवाब है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: SIR कार्य के तनाव ने छीन ली जिंदगी, हार्ट अटैक से BLO की मौत; परिजन बोले- अधिकारी बना रहे थे दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed